एक्सप्लोरर

UP News: बैंडिट क्वीन फूलन देवी का अपहरण करने वाले छेड़ा सिंह की टीबी से हुई मौत, सैफई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Etawah News: फूलन देवी के वर्ष 1980 में कथित अपहरण और उनके प्रेमी की हत्या का आरोपी छेड़ा सिंह की टीबी रोग से निधन गया. छेड़ा सिंह को 5 जून 2022 को गिरफ्तार किया गया था.

Phoolan Devi's Kidnapper Dies: डकैत से नेता बनीं फूलन देवी के वर्ष 1980 में कथित अपहरण और उनके प्रेमी की हत्या के आरोप के 52 साल बाद छेड़ा सिंह का क्षय (टीबी) रोग से इटावा के सैफई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में निधन हो गया. छेड़ा सिंह को 1998 में भगोड़ा घोषित किया गया था और 5 जून, 2022 को औरैया जिले के भसौन गांव से गिरफ्तार किया गया था. उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम था. गिरफ्तारी के बाद उन्हें इटावा जेल भेज दिया गया.

जेल में तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया 

औरैया में गिरफ्तार होने पर, उसने पुलिस को बताया था कि वह चित्रकूट में जानकी कुंड के पास एक 'बाबा' बनकर एक आश्रम में रह रहा था, जहां उसने दो दशकों से अधिक समय तक वह सहायक के रूप में काम किया था. इटावा जेल के वरिष्ठ अधीक्षक राम धानी ने संवाददाताओं को बताया कि 27 जून को इटावा जेल में बंद रहने के दौरान छेड़ा सिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सैफई चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित कर दिया गया.

औरैया के पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि छेड़ा 20 साल की उम्र में चंबल के बीहड़ों में डकैतों के लालाराम गिरोह में शामिल हो गया था.

बेहमई हत्याकांड में 21 लोगों की  हत्या हुई थी

वह लालाराम और उसके भाई सीताराम के नेतृत्व वाले गिरोह के सबसे सक्रिय सदस्यों में से एक था. लालाराम ने अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के नेता विक्रम मल्लाह को मार दिया और मल्लाह के गिरोह के सदस्य फूलन देवी का 1980 में अपहरण कर लिया. उसके साथ सामूहिक बलात्कार भी किया गया. बाद में फूलन ने 14 फरवरी 1981 को बेहमई हत्याकांड को अंजाम देकर 21 लोगों की हत्या कर दी थी."

बदला लेने के लिए 16 लोगों को मारा था

छेड़ा और अन्य ने जून 1984 में औरैया जिले के अस्ता में बेहमई हत्याओं का बदला लेने के लिए 16 लोगों को मार दिया. पुलिस अधिकारी ने कहा, "वह बहुत चालाक था. उसने दस्तावेजों में खुद को मृत दिखाया था और पूरी संपत्ति अपने भाई अजय सिंह को दे दी थी."

वह हत्या, डकैती, अपहरण और जबरन वसूली के 20 से अधिक मामलों में वांछित था. छेड़ा को 1998 में अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था. गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उसके पास से ब्रज मोहन के नाम से बने एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों सहित फर्जी आईडी बरामद की थी.

स्थानीय लोगों की मदद असली पहचान का पता चला

 हालांकि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसकी असली पहचान का पता लगाया. इस बीच, फूलन देवी बेहमई हत्याकांड के बाद दो साल तक गिरफ्तारी से बची रही, बाद में उसके कुछ गिरोह के सदस्यों ने 1983 में आत्मसमर्पण कर दिया. उन पर कई हत्याओं, लूट, आगजनी और फिरौती के लिए अपहरण सहित 48 अपराधों का आरोप लगाया गया था. उसने अगले 11 साल जेल में बिताए.

1994 में, समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने फूलन के खिलाफ सभी आरोप वापस ले लिए और उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया. उन्हें 1996 में मिर्जापुर से लोकसभा चुनाव में सपा द्वारा मैदान में उतारा गया था. वह 1999 में फिर से सांसद चुनी गईं. वर्ष 2001 में शेर सिंह राणा ने नई दिल्ली में उनके आधिकारिक बंगले के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी.

UP Politics: बसपा के साथ गठबंधन पर ओपी राजभर के बेटे ने दिया बड़ा बयान, कहा- दो-तीन दिन बाद करेंगे खुलासा

UP Politics: बसपा से उम्मीद लगाए बैठे ओपी राजभर के लिए मायूसी भरी खबर, आकाश आनंद ने गठबंधन के दावों पर कही ये बात   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बुर्का पहन कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, बोलीं- किसी के बाप...'
बुर्का पहन कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, बोलीं- किसी के बाप...'

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget