एक्सप्लोरर

PCS Jyoti Maurya: दो महिलाओं को लेकर सुर्खियों में यूपी, ज्‍योति मौर्य के बाद ये चेहरा भी हो रहा है वायरल

UP News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों दो महिलाओं की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. इनमें एक स्टोरी पति-पत्नी और वो के बीच की हेट स्टोरी है तो वहीं दूसरी महिला अपनी लव स्टोरी को लेकर सुर्खियों में हैं.

PCS Jyoti Maurya Case: बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच का विवाद इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हर कोई इस मुद्दे पर अपने-अपने तरीके से कमेंट कर रहा है. आलोक मौर्य का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को उच्च शिक्षा दिलाई और जब वो इतनी बड़ी अधिकारी बन गई तो उसे छोड़ दिया. इस मामले पर लोग अपने-अपने तरीके से कमेंट कर रहे हैं. पिछले कई दिनों से ये मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस बीच ज्योति मौर्य की तरह एक और महिला है जो जिसका चेहरा भी ज्योति मौर्य की तरह छाया हुआ है.

पहले बात ज्योति मौर्य और उनके पति की करते हैं जिनके बीच छिड़ी रार पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा दिखाई दे रहा है. कुछ लोग इस पति-पत्नी के बीच का मामला बता रहे हैं तो वहीं कई लोग ज्योति मौर्य के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं. इस बीच कई ऐसी भी खबरें है कि ज्योति मौर्य का मामला सामने आने के बाद कई पतियों ने अपनी पत्नी की पढ़ाई छुड़वा कर घर वापस बुला लिया. सोशल मीडिया पर इसके कई मीम भी बनाए जा रहे हैं कि पति अपनी पत्नी को अफसर बनाने के चक्कर में उसे ज्योति न बनाएं. यही नहीं महिलाओं को शादी के बाद आगे पढ़ाने को लेकर भी कई तरह की बातें की जा रही हैं. 

ज्योति मौर्य को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा

आलोक मौर्य ने ज्योति पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर के आरोप लगाए और कहा कि दोनों ने मिलकर उसे जान से मारने की साजिश रची है. इसे लेकर कई व्हाट्स एप चेट और रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई, जिसके बाद इस मामले में मनीष दुबे पर गाज गिर गई है. जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है वहीं ज्योति मौर्य पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है. ज्योति मौर्य जहां पति से विवाद को लेकर सुर्खियों में है तो वहीं दूसरा चेहरा अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में आ गया है. हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की. 

सीमा हैदर की लव स्टोरी भी सुर्खियों में

ज्योति मौर्य और आलोक के बीच की 'हेट स्टोरी' ने जहां सुर्खियां बटोरी हुई हैं तो वहीं सात समंदर पार कर अपने प्रेमी से मिलने भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में हैं. सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव के रहने वाले सचिन मीणा की दोस्त ऑनलाइन पबजी खेलने के दौरान हुई थी. जिसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का मन बना लिया. सचिन से मिलने के लिए सीमा अपने चार बच्चों को लेकर ग्रेटर नोएडा आ गई. उसने पाकिस्तान में 12 लाख रुपये में अपनी जमीन बेची और फिर दुबई पहुंची, जहां से वो नेपाल आई और फिर बस के जरिए बिना दस्तावेजों के उसने भारत में एंट्री कर ली और ग्रेटर नोएडा पहुंच गई.

PCS Jyoti Maurya: दो महिलाओं को लेकर सुर्खियों में यूपी, ज्‍योति मौर्य के बाद ये चेहरा भी हो रहा है वायरल

पाकिस्तान से भारत पहुंची सीमा

इस बात की भनक जब पुलिस को लगी तो ग्रेटर नोएडा पुलिस ने उस बिना दस्तावेजों के भारत आने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया वहीं उसके प्रेमी सचिन और उसके पिता को उसे शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. हालांकि बाद में इन तीनों को कोर्ट से जमानत मिल गई. वहीं सीमा का कहना है कि वो अब पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है और अपना पूरा जीवन सचिन के साथ ही गुजारना चाहती है. उसने सीएम योगी और पीएम मोदी से उसे भारत की नागरिकता देने की भी मांग की है.

सीमा को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. कई लोग उसकी लव स्टोरी को लेकर बात कर रहे हैं तो वहीं कई लोगों के मन में उसे लेकर कई तरह की शंकाएं हैं. लोगों का मानना है कि वो जिस तरह से फटाफट हर बात का जवाब देती है और जैसे उसने भारत में आते ही हिन्दू संस्कृति में खुद को ढालने की कोशिश की वो कई सवाल खड़े करती है. यही नहीं उसके पाकिस्तानी एजेंट होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है, ऐसे में उसकी अच्छे तरीके से जांच होना बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Kanpur News: कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी तो छोड़कर चली गई, एक और ज्योति मौर्य जैसा केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget