एक्सप्लोरर

SDM Jyoti Maurya Case: ज्योति मौर्य और पति के बीच हुआ समझौता, आलोक मौर्य ने वापस ली शिकायत

SDM Jyoti Maurya News: यूपी पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य पर उनके पति आलोक मौर्य ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और सरकार से शिकायत की थी. साथ ही एक होमगार्ड कमांडेंट से अवैध संबंध का भी आरोप लगाया था.

Jyoti Maurya Case: उत्तर प्रदेश (UP) की पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) और उनके पति आलोक मौर्य (Alok Maurya) विवाद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य में समझौता हो गया है. समझौते के बाद जांच कमेटी के सामने आलोक मौर्य पेश हुए. जांच कमेटी के दफ्तर में करीब आधे घंटे तक आलोक मौर्य मौजूद रहे. उन्होंने जांच कमेटी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत वापस ले ली.

इसके बाद आलोक मौर्य ने कहा है कि सोच समझकर शिकायत वापस ले रहा हूं. सूत्रों के मुताबिक यूपी के कुछ ब्यूरोक्रेट्स ने पति-पत्नी के बीच समझौता कराया है. आलोक मौर्य की ओर से शिकायत वापस लिए जाने के बाद अब एसडीएम ज्योति मौर्य भी पुलिस में की गई शिकायत वापस ले सकती हैं. आलोक मौर्य के शिकायत वापस लेने के बाद जांंच कमेटी अपनी रिपोर्ट कमिश्नर प्रयागराज को भेजेगी.

आलोक मौर्य ने ज्योति मौर्य पर लगाया थे ये आरोप

अब शासन यह तय करेगा कि इस मामले में जांच करनी है या नहीं. हालांकि, आलोक मौर्य के शिकायत वापस लेने पर ज्योति मौर्य को बड़ी राहत मिली है. आलोक मौर्य ने पीसीएस ज्योति मौर्य के भ्रष्टाचार की शासन से शिकायत की थी. पीसीएस अफसर बनने के बाद करोड़ों की संपत्ति बनाने का ज्योति मौर्य पर आरोप लगाया था. आलोक मौर्य ने पत्नी ज्योति मौर्य पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अवैध संबंध का भी आरोप लगाया था.

ज्योति मौर्य ने दर्ज कराया है दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

ज्योति मौर्य ने धूमनगंज थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है. आलोक मौर्य ने पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की शिकायत में 32 पन्ने की एक डायरी सौंपी थी. डायरी में लाखों के लेन-देन का ब्यौरा दर्ज है. शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी. प्रयागराज मंडल के एडिशनल कमिश्नर प्रशासन अमृतलाल बिंद को जांच कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था. प्रयागराज के एडीएम प्रशासन हर्ष देव पांडेय और एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट जसप्रीत कौर इस कमेटी की सदस्य थीं.

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Case: ज्ञानवापी विवाद को लेकर इलाहाबाद HC में हुई सुनवाई, मुस्लिम पक्ष ने इस फैसले पर जताया एतराज

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget