एक्सप्लोरर

UP Panchayat Election: नामांकन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल

यूपी के फतेहपुर जिले में पंचायत चुनाव के नामांकन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों पक्षों से प्राप्त हुई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. 

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ धारा 307 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया. मारपीट में प्रधान पद के प्रत्याशी सहित तीन लोग घायल हैं, घायलों की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया है. 

जमकर हुई मारपीट 
मामला फतेहपुर जिले के मोहम्मदपुर गौती गांव का है. यहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रचार में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई. पुलिस ने घायल प्रधान पद के प्रत्याशी कफील सिद्दीकी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. लेकिन, घर में घुसकर मारपीट करते वाले सगीर और उसके साथियों के खिलाफ कोई कार्रवाई ना होने पर क्षेत्र में नाराजगी है. 

अधिकारियों से की शिकायत 
मामले को लेकर लोगों ने अधिकारियों से शिकायत भी है. अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, इस बारे में घायल प्रधान प्रत्याशी ने बताया की वो लोग अपने घर में बैठे थे तभी सगीर अपने 30 से 40 साथियो के साथ गाड़ी में सवार होकर आया और मारपीट शुरू कर दी. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. 

जारी है जांच 
वहीं, जब इस पूरे मामले को लेकर एसपी सतपाल अंतिल से बात की गई तो उनका कहना था की प्रधानी चुनाव के प्रचार प्रसार को लेकर मारपीट हुई है. दोनों पक्षों से प्राप्त हुई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.  

ये भी पढ़ें:  

UP Corona Update: यूपी में सामने आए 34,379 नए मामले, अबतक 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Trust Meeting Live: ट्रस्ट की बैठक से पहले सामने आई नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी, कहा- पापियों को कड़ी सजा मिले
Live: ट्रस्ट की बैठक से पहले सामने आई नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी, कहा- पापियों को कड़ी सजा मिले
'सपा-कांग्रेस को राम कभी माफ नहीं करेंगे...', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले बोले ब्रजेश पाठक
'सपा-कांग्रेस को राम कभी माफ नहीं करेंगे...', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले बोले ब्रजेश पाठक
यूपी में INDIA गठबंधन में बढ़ी तनातनी? सपा सांसद ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेताओं को दी नसीहत
यूपी में INDIA गठबंधन में बढ़ी तनातनी? सपा सांसद ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेताओं को दी नसीहत
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी ने मचाई हलचल, किस ओर है इशारा?
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी ने मचाई हलचल, किस ओर है इशारा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget