एक्सप्लोरर

UP Panchayat Chunav: निर्विरोध निर्वाचित हुए 85 ग्राम प्रधान, 69541 ग्राम पंचायत, 550 क्षेत्र पंचायत और एक जिला पंचायत सदस्य 

पंचायत चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के 18 जिलों में 69541 ग्राम पंचायत सदस्य, 85 ग्राम प्रधान, 550 क्षेत्र पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए चुनाव को कराने के निर्देश राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए हैं. 18 जिलों में कुल 23 आब्जर्वर तैनात किए गए हैं, जो लगातार इस चुनाव पर नजर रखेंगे.

निर्विरोध हुए निर्वाचित
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में प्रदेश के 18 जिलों में 69541 ग्राम पंचायत सदस्य, 85 ग्राम प्रधान, 550 क्षेत्र पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं.

इन जिलों में जारी है मतदान 
चार चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में मतदान हो रहा है. पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 779 पदों के लिए 11,442 प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19,313 पदों के लिए 81,747 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान के 14,789 पदों के लिए 1,14,142 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के 1,86,583 पदों के लिए 1,26,613 उम्मीदवार मैदान में हैं.

25 मई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के हैं आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आगामी 25 मई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के आदेश दिए थे. इस बार चुनाव मैदान में बीजेपी, सपा और कांग्रेस के साथ-साथ, आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन भी है. 

प्रयागराज पंचायत चुनाव आंकड़े

कुल मतदाता 3368085
कुल पद 23530
कुल मतदान केंद्र 1731
कुल बूथ 5269
संवेदनशील बूथ 411
अति संवेदनशील 295 
अति संवेदनशील प्लस 139
चुनाव में लगे कर्मचारी 25000
पदवार विवरण पद निर्विरोध उम्मीदवार
प्रधान के पद 1540 08 11922
सदस्य ग्राम पंचायत 19820 8849 2832
बीडीसी सदस्य 2086 51 2033
जिला पंचायत सदस्य 84 1457

ये भी पढ़ें: 

UP Panchayat Election 2021: आजादी के बाद यहां पहली बार लोग डालेंगे वोट, तैयारियां पूरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget