एक्सप्लोरर

Noida Traffic News: नोएडा में जाम ने तोड़ रखी है राहगीरों की कमर, हर साल बढ़ रहे इतने लाख वाहन

Noida Traffic News: यूपी के नोएडा में रोज के ट्रैफिक ने राहगीरों का जीना दुश्वार कर दिया है. इस जाम में लोग घंटों तक फंसे रहते हैं.हर साल नोएडा में लाखों के हिसाब से वाहनों की संख्या बढ़ रही है.

Noida Traffic News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वाहनों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी ने ट्रैफिक व्यवस्था की कमर तोड़ दी है. हर वर्ष औसतन एक लाख नए वाहन सड़कों पर उतर रहे हैं, लेकिन उनके अनुसार सड़क ढांचा और ट्रैफिक प्रबंधन तैयार नहीं हो पाया है. 

वर्ष 2021 से 2024 तक कुल 4.2 लाख से अधिक वाहनों का पंजीकरण हो चुका है, जिससे सड़कें जाम और दुर्घटनाओं का केंद्र बनती जा रही हैं. लोगों का इन रास्तों से गुजरना दुश्वार हो गया है.राहगीर नोएडा के जाम में घंटो तक फंसे रहते हैं. ये जाम नोएडा वालों और आम जन के लिए सिरदर्द बन गया है. इस जाम ने प्रशासन या ट्रैफिक पुलिस की नाकामी पर सवाल खड़े कर दिए हैं

हर साल बढ़ रही वाहनों की संख्या
नोएडा में जाम से हर कोई प्रभावित है चाहें वो नोएडावासी हो या नोएडा में नौकरी करने आ रहा कोई कर्मचारी हो जाम ने सभी की कमर तोड़ रखी है. बता दें हर साल शहर में वाहनों की संख्या में वृद्धि होती नजर आ रही है. साल 2021 में 72,777 वाहन पंजीकृत हुए थे, वहीं 2022 में 1,00,878, इसके अलावा 2023 में 1,21,927 और साल 2024 में 1,08,000 वाहन पंजीकृत हुए हैं.

ऑटोमोबाइल कंपनियों के अधिकारी राम प्रसाद मिश्रा के अनुसार, तेजी से बढ़ते वाहनों की तुलना में बुनियादी ढांचा बेहद कमजोर है. यही कारण है कि शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर दिन-रात जाम की स्थिति बनी रहती है. खासतौर पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, गौर सिटी चौक, परी चौक, बिसरख, बीटा-2, क्रॉसिंग रिपब्लिक, एकेटी-76 और छिजारसी बॉर्डर जैसे क्षेत्रों में ट्रैफिक का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है.

ग्रामीण क्षेत्र में भी खरीद रहे हैं गाड़ियां
केवल निजी वाहन ही नहीं, सरकारी विभागों और कॉर्पोरेट कंपनियों की गाड़ियों में भी बड़ा इजाफा हो रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब लोग नई गाड़ियां खरीद रहे हैं. मगर, मास्टर प्लान के अनुरूप सड़क विकास और ट्रैफिक सिस्टम में सुधार नहीं हो सका है.

जिससे शहर का यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है. यदि यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले वर्षों में नोएडा-ग्रेनो की सड़कें पूरी तरह जाम में घिर सकती हैं. समय रहते प्रभावी योजना और ट्रैफिक मैनेजमेंट जरूरी है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget