एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में खाद और बिजली की किल्लत पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Noida News: यूपी के नोएडा में किसानों की बदहाल स्थिति पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है. बता दें खाद और बिजली की किल्लत पर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है.

नोएडा में खरीफ सीजन में किसानों को खाद और बिजली की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. इसी गंभीर मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील सदर परिसर पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी चारुल यादव को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है.

कांग्रेस कार्यकर्ता डाढ़ा गोलचक्कर पर एकत्रित होकर तहसील पहुंचे और जमकर नारेबाज़ी की. इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक भाटी ने कहा कि खरीफ की फसल का यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है, परंतु जनपद में बारिश सामान्य से भी कम हुई है, जिससे किसान पूरी तरह नलकूप आधारित सिंचाई पर निर्भर हैं. 

बिजली अपूर्ती ने तोड़ी कमर
बिजली की अनियमित आपूर्ति ने किसानों की कमर तोड़ दी है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब बिजली मंत्री के दौरे के दौरान भी बिजली चली जाती है, तो ऐसी सरकार से किसानों को क्या उम्मीद हो सकती है.

जिला अध्यक्ष दीपक भाटी ने यह भी बताया कि जनपद में यूरिया और डी.ए.पी. खाद की भारी कमी है. किसान सहकारी समितियों के बाहर घंटों कतारों में खड़े रहते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही. इससे न केवल फसलों को नुकसान हो रहा है, बल्कि खाद्यान्न संकट की आशंका भी उत्पन्न हो रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे.

केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला
प्रदर्शन में किसान कांग्रेस के जिला चेयरमैन गौतम अवाना ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों की पक्षधर है. किसानों की समस्याओं को लगातार अनदेखा किया जा रहा है, और एक बार फिर अन्नदाता को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

जिला अनुसूचित प्रकोष्ठ के चेयरमैन धर्म सिंह बाल्मीकि ने कहा कि किसानों की बिजली और खाद संबंधी मांगें जायज़ हैं और कांग्रेस किसानों की आवाज़ बनकर आगे भी संघर्ष करती रहेगी. यह विरोध प्रदर्शन किसानों की दुर्दशा और सरकार की नाकामी को उजागर करने का एक अहम प्रयास रहा. कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि अगर समय रहते समाधान नहीं निकाला गया, तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा.

प्रदर्शन में यह लोग रहे मौजूद
इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से महाराज सिंह नागर, सूबेदार सतपाल सिंह, विजय नागर, नीरज लोहिया, रिज़वान चौधरी, पुनीत मावी, देवेश चौधरी, रूबी चौहान, तनवीर अहमद, अरुण भाटी, ओमकार सिंह राणा, आर.के. प्रथम, किशन शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, विपिन त्यागी, गौरव वसिष्ठ सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget