एक्सप्लोरर

Noida News: प्रदेश में सरकारी स्कूलों का विलय छात्र विरोधी, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Noida News: यूपी के नोएडा में सरकारी स्कूलों के विलय के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस उतर गई है. कांग्रेसयों ने छात्रों, शिक्षकों और बेरोजगारों के अधिकारों की आवाज बुलंद कर प्रदर्शन किया है.

Noida News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर में लगभग 5,000 सरकारी स्कूलों के विलय के फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. इसी कड़ी में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया, और इस निर्णय को छात्र विरोधी करार देते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा.

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि योगी सरकार का यह कदम न केवल छात्रों और शिक्षकों के खिलाफ है, बल्कि गरीब, ग्रामीण और वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा तक पहुंच को भी बाधित करता है. उन्होंने कहा ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छात्रों को अब पढ़ाई के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ेगा, जिससे न केवल उनकी सुरक्षा, बल्कि समय और संसाधनों पर भी असर पड़ेगा.

मिड-डे मील जैसी योजनाओं पर पड़ेगा असर
इस फैसले से सबसे ज्यादा नुकसान उन रोजगार श्रमिकों को होगा जो स्कूलों में मिड डे मील जैसी योजनाओं के तहत भोजन पकाते हैं. अब स्कूलों के विलय से उनका रोजगार संकट में आ सकता है. इसके साथ ही बीएड, बीटीसी डिग्रीधारी युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के अवसर भी और कम हो जाएंगे.

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह सरकार युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों के मुद्दों को लेकर पूरी तरह उदासीन रवैया अपनाए हुए है. पार्टी ने इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है और कहा है कि वे सड़कों से लेकर सदनों तक विरोध की आवाज बुलंद करेंगे.

राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन 
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे. इस दौरान उपजिलाधिकारी वेद प्रकाश पांडेय को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सरकार से इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है. ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी. 

यह मुद्दा अब शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ राज्य की राजनीति का भी एक बड़ा केंद्र बनता जा रहा है, और आने वाले समय में इसके विरोध के स्वर और तेज़ हो सकते हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget