एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: OBC आरक्षण पर Akhilesh Yadav के हमलों का दानिश अंसारी ने दिया करारा जवाब, जानें- क्या कहा?

OBC Reservation: दानिश अंसारी ने कहा कि अखिलेश यादव को समझना होगा कि जनता क्या चाहती है, जनता जानती है कि अगर पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक समाज का कोई हितैषी है तो वो बीजेपी है. 

UP Nagar Nikay Chunav: ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) पर इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) का फैसला आने के बाद से विपक्ष लगातार बीजेपी (BJP) पर हमलावर है. जिसे लेकर अब मंत्री दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad Ansari) ने समाजवादी पार्टी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को ये समझना होगा कि जनता क्या चाहती है, क्या समझती है. जनता ये जानती है कि अगर पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक समाज का कोई सच्चा हितैषी है तो वो भारतीय जनता पार्टी (BJP) है. 

दानिश अंसारी ने कहा कि जिस तरीके से 2017 के बाद से लगातार हर योजना का सीधा लाभ पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को मिला, और इन योजनाओं का लाभ लेकर यह समाज विकास की ओर बढ़ रहा है ये सपा को हजम नहीं हो रहा है. जिनको अपना वोट बैंक समझकर विकास से दूर रखते थे वही आज विकास की तरफ बढ़ रहे हैं ये उनसे हजम नहीं हो रहा है वो अपना खिसकता हुआ वोट बैंक देख नहीं पा रहे है. 

अखिलेश यादव पर साधा निशाना
दानिश अंसारी ने अखिलेश यादव द्वारा बीजेपी और कांग्रेस को एक बताने पर कहा कि अखिलेश को बताना चाहिए कि इसी कांग्रेस के साथ मिलकर 2017 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा तब उनकी यह सोच कहां गई थी. सही मायनों में सपा, बसपा, कांग्रेस सब एकजुट है इसलिए कि जनता का विकास ना हो. यह चाहते ही नहीं कि उत्तर प्रदेश तरक्की की राह पर आगे बढ़े. आज उत्तर प्रदेश में विदेशों से निवेश आ रहा है और इस बात से विपक्षी दल खास तौर से सपा घबराई हुई है, लेकिन आज अगर यूपी का विकास हो रहा है तो सपा को निराश और हताश नहीं होना चाहिए क्योंकि प्रदेश के विकास से ही सबका विकास है.

लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के सीएम के निर्देश को लेकर दानिश अंसारी ने कहा कि हमारी उत्तर प्रदेश की सरकार की मंशा साफ है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज होना चाहिए. जनता ही सर्वोपरि है, इसके हित में कोई भी ढिलाई चाहे किसी भी स्तर का अधिकारी हो, बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पहले भी इस दिशा में काम किया है हमारी सरकार जनहित के लिए है.  

ये भी पढ़ें- PM Modi Mother Dies: पीएम मोदी की मां के निधन पर भावुक हुए सीएम योगी, कहा- 'मां पूरी दुनिया होती है, निधन पुत्र के लिए असहनीय'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget