एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: BJP 17 नगर निगमों में कराएगी पसमांदा सम्मेलन, बासित अली बोले- बड़ी तादाद में अल्पसंख्यक वोट बीजेपी को मिल रहे

UP: बासित अली ने कहा सपा, बसपा, कांग्रेस का जो वोट बैंक है वह बड़ी तादाद में बीजेपी से जुड़ रहा है. बसपा और सपा के नगर पंचायतों के चेयरमैन बीजेपी के संपर्क में हैं.

UP News: स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी बड़ी तैयारी में है. पार्टी सभी 17 नगर निगमों में पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन कराएगी. बीजेपी का मानना है कि उपचुनाव में रामपुर और खतौली में उसे मुस्लिम समाज का वोट मिला है. इसीलिए स्थानीय चुनाव में बीजेपी पसमांदा मुस्लिम समाज के लोगों को उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है.

 बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने कहा "जो पसमांदा समाज के लोग हैं उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है. खासतौर से महानगरों में सबसे ज्यादा लाभ पहुंचा है. हमें ऐसे लोगों तक पहुंचना है. उन तक बीजेपी की रीति, नीति और रिवाज को पहुंचाना हैं. इसके लिए अल्पसंख्यक मोर्चा जमीन पर काम भी कर रहा है. सभी नगर निगम क्षेत्रों में जहां चुनाव है वहां हम एक कार्यक्रम करने वाले हैं. इन सम्मेलनों में बड़ी तादाद में पसमांदा समाज के लाभार्थी मौजूद रहेंगे."

बासित अली बोले- इस बार अल्पसंख्यकों को भी मिलेगा टिकट

बासित अली ने कहा "मैनें प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात कर वार्ता की और उन्होंने योजनाएं बनाने और सम्मेलन के लिए कहा है. उन्होंने काम करने और चुनाव जीतने के लिए कहा है, उन्होंने हम सबको लगने के लिए कहा है. उन्होंने कहा " इस बार अल्पसंख्यकों को टिकट भी मिलेगा. उन्होंने कहा सबका साथ सबका विकास होगा, सभी वर्गों का साथ मिलेगा. चुनाव जीतने में सबकी सहभागिता होगी यह पार्टी का विचार है. एक-दो दिन में  तारीख आ जाएगी."

बासित अली ने कहा "मुरादाबाद काशी, कानपुर और मेरठ की तारीख सबसे पहले फाइनल होगी. इसके बाद आगे के कार्यक्रम बनेंगे. उन्होंने कहा सपा, बसपा, कांग्रेस का जो वोट बैंक है वह बड़ी तादाद में बीजेपी से जुड़ रहा है. बसपा और सपा के नगर पंचायतों के चेयरमैन बीजेपी के संपर्क में हैं, टिकट मांग रहे हैं. हालांकि पार्टी ने अभी तय नहीं किया कि उनको टिकट देना है या नहीं. हमारा फोकस जिताऊ, टिकाऊ और कार्यकर्ताओं पर है."

आज बड़ी तादाद में अल्पसंख्यक वोट बीजेपी को मिल रहे- बासित अली
बासित अली ने कहा "आज बड़ी तादाद में अल्पसंख्यक वोट बीजेपी को मिल रहे हैं. रामपुर जीतने का एक बड़ा कारण अल्पसंख्यक वोटर बढ़ना है. उन्होंने कहा इस बार अल्पसंख्यकों को सैकड़ों की तादाद में टिकट दिए जाएंगे. उन्हें नेतृत्व मिलने वाला है और वह जीतेंगे भी. बासित अली ने कहा बसपा का वोट बैंक चला गया है. बसपा मुसलमानों का राग अलाप रही है, लेकिन वह उनका भला करने वाली नहीं है. मुसलमानों ने बसपा, सपा, कांग्रेस की सरकार बनवाई, लेकिन मुझे लगता है इस बार नंबर इस बार बीजेपी का है. मुसलमान सब को देखने के बाद आज बीजेपी की और रुख कर रहा है."

जय श्री राम पटका पहने आए नजर

वहीं आज बासित अली गले मे जय श्री राम लिखा पटका पहने नजर आए. इस बाबत सावल पूछने पर उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति और बीजेपी की जीत में राम राज्य की स्थापना का संदेश है. सीएम योगी ने बताया था की ऐसा रामराज्य जिसमें अल्पसंख्यक भी सुख से हो हिंदू भी चैन से हो. सभी का विकास, विश्वास हो, बेटी का सम्मान हो वही राम राज्य है."

मेरठ नगर निगम की मेयर सीट पर सस्पेंस कब खत्म होगा? सीट साइकिल के खाते में जाएगी या फिर RLD करेगी मुकाबला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget