एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: शाहजहांपुर में बीजेपी के इस दांव से बुरी तरह फंसी सपा, मेयर प्रत्याशी को लेकर बढ़ी मुश्किलें

UP Nikay Chunav 2023 Date: सपा से बीजेपी में शामिल होने पर अर्चना वर्मा ने कहा कि सपा की गुटबाजी की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है. भाजपा परिवार में आकर वो खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी में चल रहे नगर निकाय के चुनावों में रविवार का दिन शाहजहांपुर जनपद की राजनीति के लिए बड़ा उलटफेर वाला साबित हुआ. यहां बीजेपी (BJP) ने सपा (SP) में ऐसी सेंधमारी की जिन अर्चना वर्मा को सपा ने अपने मेयर पद का प्रत्याशी बनाया था वो बीजेपी में शामिल हो गईं और बीजेपी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बना दिया. जिसके बाद सपा मुश्किलें बढ़ गईं हैं. पार्टी में शामिल होते ही अर्चना बीजेपी दफ्तर पहुंची, इस दौरान उनके साथ तीन मंत्री जेपीएस राठौर, जितिन प्रसाद और सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद थे. 

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पूरी रोटी खाएंगे और अर्चना वर्मा को जिताएंगे. वित्त मंत्री बोले कि यह फैसला शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया है. उन्होंने कहा सपा द्वारा घोषित प्रत्याशी अर्चना वर्मा, सपा की गुटबाजी की वजह से मोदी और योगी की विकास परियोजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई है और उन्हें पार्टी नेतृत्व द्वारा मेयर पद का प्रत्याशी बनाया गया है. वो रिकॉर्ड मतों से यह चुनाव जीतने जा रही हैं. विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है. हमारी कोशिश है कि शाहजहांपुर खूबसूरत और अच्छा शहर बने अब अर्चना वर्मा मेयर के रूप में और चार चांद लगाएंगी. 

सपा मेयर प्रत्याशी बीजेपी में हुईं शामिल

अर्चना वर्मा के बीजेपी ज्वाइन करने पर पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आज शाहजहांपुर के लिए राजनीति में मील का पत्थर है. उनके आने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा. अर्चना वर्मा के ससुर पूर्व मंत्री स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा, जिले की राजनीति में खासा जनाधार रखते थे. उनके साथ अब पूरी बीजेपी लामबंद है, जो सम्मान सपा ने उनको नहीं दिया उसका बदला जनता लेगी और जवाब देगी. 20 साल के इतिहास में जो नहीं हुआ वो मोदी जी और योगी जी के इस कार्यकाल में हो रहा है.

इस अवसर पर मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि संगठन के लिए क्या उचित है और संगठन का कैसे विस्तार किया जाए इस पर हम लोगों की हर समय निगाह रहती है. उन्होंने कहा कि अर्चना वर्मा को वह पहले ही विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, उन्होंने कहा कि पहले भी बहुत प्रयास किया कि वह विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन आज उनके भाजपा में आने से जिले में बीजेपी मजबूत हुई है. उन्होंने कहा हम यह नगर निगम का चुनाव ऐतिहासिक वोटों से जीतेंगे और आगे भारतीय जनता पार्टी का विस्तार करेंगे. 

सपा छोड़ने पर क्या बोलीं अर्चना वर्मा

सपा से बीजेपी में शामिल होने पर अर्चना वर्मा ने कहा कि सपा की गुटबाजी की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया था. वो काफी दिनों से परेशान थीं. उन्होंने कहा कि वो जब सपा नेताओं को अपने साथ चलने को कहती तो उन्हें कोई कुछ नहीं बताता था. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद कहा और कहा कि भाजपा परिवार में आकर वो खुद को सुरक्षित महसूस करती है और अब वो अपने समर्थकों के साथ मिलकर जनता की सेवा करेगी. 

ये भी पढ़ें-  Watch: अतीक अहमद के दफ्तर में मिला खून से सना चाकू, जगह-जगह बिखरा हुआ है खून, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget