एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav Results 2023: क्यों फूट-फूटकर रोने लगीं सपा मेयर प्रत्याशी काजल निषाद? कहा- 'न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह...'

UP Nikay Chunav Results Live: चुनाव में हार और जीत के बाद प्रत्याशियों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. गोरखपुर से सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं.

Gorakhpur News: गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी काजल निषाद ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत के बाद वह मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं. काजल निषाद (Kajal Nishad) ने कहा कि अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह कर लूंगी. गोरखपुर विश्वविद्यालय के काउंटिंग स्थल पर काजल निषाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गई. उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरने पर बैठी रहेंगी. जरूरत पड़ी तो कोर्ट की शरण में भी जाएंगी.

काजल निषाद ने दोबारा काउंटिंग की मांग करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि मतगणना में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर अच्छी गुणवत्ता के नहीं दिए गए थे. काजल ने कहा, 'हमलोग दिनरात रखवाली कर रहे थे और हमें यह परिणाम मिल रहा है. दोबारा चुनाव कराए जाने चाहिए. यह चुनाव कड़ी धूप में हुआ और कड़ी धूप में हम चले. मैं चाय तक नहीं पीती थी. जनता मेरे साथ थी. मैंने पहले से कहा था कि यह निषाद समाज की मान और प्रतिष्ठा का चुनाव है. जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया. मैं कैसे मान लूं कि मेरे सब लोग हार गए.'

कैसे मान लूं पारदर्शिता हुई है- काजल निषाद
सपा प्रत्याशी ने आगे कहा, 'मेरे समाज ने बढ़कर वोट दिया है. मेरे गोरखपुर की जनता ने आशीर्वाद दिया. कैसे मान लूं पारदर्शिता हुई और निष्पक्ष चुनाव हुआ. इनका कंप्यूटर अच्छी गुणवत्ता का नहीं है जैसे ये सरकार रोड अच्छा नहीं देती है, वैसे कोई सामान अच्छा नहीं देती है. दोबारा मतगणना होनी चाहिए. ' बता दें कि राज्य के 75 जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में क्रमश: चार मई और 11 मई को मतदान हुआ.  नगर निकाय चुनाव में 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए दोनों चरणों में मतदान हुआ. चुनाव में 17 महापौर और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए. राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ. 

गोरखपुर समेत इन जिलों में हुआ था
चुनावमतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया. कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे. उत्तर प्रदेश में महापौर का चुनाव आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन नगर निगम में हुआ.

ये भी पढ़ें-

नगर निगम मेयर विनर लिस्ट

नगर पंचायत अध्यक्ष विनर लिस्ट

नगर पालिका परिषद विनर लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस झंडे ने आपको पहचान दी...', सपा का झंडा जलाने के बाद अपर्णा यादव पर भड़के अरविंद सिंह गोप
'जिस झंडे ने आपको पहचान दी...', सपा का झंडा जलाने के बाद अपर्णा यादव पर भड़के अरविंद सिंह गोप
'महिला आरक्षण बिल की आड़ में...', सपा सांसद इकरा हसन का बड़ा दावा
'महिला आरक्षण बिल की आड़ में...', सपा सांसद इकरा हसन का बड़ा दावा
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
Fatehpur News: अखिलेश यादव के चाय पीने के बाद बढ़ीं दुकानदार की मुश्किलें? कहा- 'मुझे दी जा रहीं गालियां'
फतेहपुर: अखिलेश यादव के चाय पीने के बाद बढ़ीं दुकानदार की मुश्किलें? कहा- 'मुझे दी जा रहीं गालियां'

वीडियोज

Shree Baba Neeb Karori Maharaj Cast Interview: Premanand Ji और GENZ पर क्या बोले Director ?
Skoda Kushaq 1.5 L Driving Review #skoda #kushaq #drivingreview #autolive
Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
Middle East Tensions: ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
आ रहा है KKR का तारणहार! अकेले बाजी पलटने वाले खिलाड़ी की एंट्री कंफर्म, अब मिलेगी पहली जीत?
आ रहा है KKR का तारणहार! अकेले बाजी पलटने वाले खिलाड़ी की एंट्री कंफर्म, अब मिलेगी पहली जीत?
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Embed widget