एक्सप्लोरर

UP Politics: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे, जानें- अखिलेश यादव, मायावती और प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हुए हैं. जिसको लेकर मायावती, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हुए हैं. इसको लेकर विपक्ष ने प्रतिक्रिया दी है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और बीएसपी चीफ मायावती ने सरकार की उपलब्धियां गिनाये जाने के सवाल पर बड़ा बयान दिया.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि यूपी दारोगा भर्ती में बहुत बड़े पैमाने पर धांधली हुई. पता लग गया कि स्क्रीन शेयर करके नकल हुई है. न जाने कितने लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जो जेल में थे, वे भी भर्ती हो गये. हम इसे 100 दिन की उपलब्धि मानें या पांच साल 100 दिन की उपलब्धि मानें.”

बसपा सुप्रीमों मायावती ने  ट्वीट कर ये कहा 
इसी के साथ बसपा सुप्रीमों मायावती ने भी ट्वीट कर कहा, “यूपी बीजेपी सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल का काफी जश्न मना लिया किन्तु गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई आदि की ज्वलन्त समस्याओं को दूर करने, कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने, सभी जाति और धर्मों में आपसी भाईचारा और साम्प्रदायिक सौहार्द पैदा करने के मामले में इनका कार्यकाल उदासीन और अति-निराशाजनक है.”

कांग्रेस यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने ये कहा 
साथ ही कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा  ''उत्तर प्रदेश की  सरकार झूठी उपलब्धियों के खर्रे भले ही बांट ले, लेकिन सरकार का असल हाल 100 दिन चले अढ़ाई कोस जैसा है.’’कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने यह दावा भी किया,‘‘घूसखोरी के चलते किसान आत्महत्या कर रहे हैं. 10,000 भर्तियों का वादा, केवल 940 भर्तियां हुईं. बिजली कटौती से लोग परेशान है.  महिलाओं और किसानों से किए वादे भी पूरे नहीं हुए हैं.’’

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को अपने दूसरे कार्यकाल के शुरुआती 100 दिनों में किए गए कार्यों का ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश किया था. मुख्यमंत्री ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर संवाददाता सम्मेलन में अपनी इस शुरुआती कार्य अवधि का ब्यौरा पेश करते हुए कहा था कि यह शुरुआती 100 दिन सेवा, सुरक्षा और सुशासन के प्रति समर्पित रहे. सरकार ने ‘जो कहा सो किया’ के इस परंपरागत अभियान को आगे बढ़ाते हुए निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा काम किया है.

ये भी पढ़ें:-

UP Politics : शिवपाल यादव का सपा से किनारा? लोकसभा चुनाव में अपने दम पर मैदान में उतरेगी प्रसपा!

Yogi Adityanath in Chitrakoot: सीएम योगी ने चित्रकूट से की पौधारोपण अभियान की शुरुआत, बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए सबका साथ जरूरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget