एक्सप्लोरर

Yamuna Expressway पर हादसों को लेकर उठाया गया बड़ा कदम, अब इन जिलों में खुलेंगे चार नए थाने

Yamuna Expressway: उत्तर प्रदेश में हादसों को देखते हुए अब 4 नए थाने बनाए जाएंगे. यह सभी थाने गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों में होंगे.

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर आए दिन हादसों की खबरें सामने आती रहती है, इन्हीं बढ़ते हादसों को देखते हुए यमुना प्राधिकरण (Yamuna Express Development Authority)ने एक मास्टर प्लान बनाया है. जिस से इन हादसों पर अंकुश लग सके, इसके लिए प्राधिकरण ने शासन को प्रस्ताव भेजा है जिसके अंदर एक्सप्रेसवे पर चार नए थाने खोले जाएंगे, प्राधिकरण ने शासन से जल्द ही प्रस्ताव पर मुहर लगाने का आवेदन किया है. जिससे जल्द से जल्द एक्सप्रेसवे पर थाने खुल सकें और हादसों के साथ क्राइम पर भी रोक लग सके.

कहां बनाए जाएंगे थाने? 

यमुना एक्सप्रेसवे पर लगतार बढ़ते हादसों को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने शासन को थाने बनाने का प्रस्ताव भेजा है, प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरूणवीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे को काफी इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इससे कनेक्टिविटी आसान होती है लेकिन इसपर हादसे बढ़ रहे है, अभी पिछले हफ्ते सड़क दुर्घटना में लगभग 7 लोगों की मौत हो गई इसलिए प्राधिकरण ने शासन को प्रस्ताव भेजा है, उन्होंने बताया की थाने बन जाने है सुरक्षा व्यवस्था भी पहले से बेहतर होगी और हादसों पर भी अंकुश लग सकेगा, फिलहाल यह चार थाने गौतमबुद्धनगर( Gautam Buddh Nagar), मथुरा( Mathura) आगरा (Agra) और अलीगढ़(Aligarh) में खोले जाएंगे.

UP: 'जिस दिन पीएम कहेंगे उसी दिन मैं राज्यपाल का पद छोड़ दूंगा' मेरठ में बोले सत्यपाल मलिक

बढ़ाई जाएगी एंबुलेंस की संख्या

एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर उपचार मिल सके इसके लिए अब एंबुलेंस की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा. बता दे कि वर्तमान में यमुना एक्सप्रेसवे पर 6 एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध है जिसमें से 3 प्राधिकरण की है और 3 एंबुलेंस जेपी कंपनी की है, अब इसको बढ़ा कर 12 किया जाएगा यानी 6 एंबुलेंस बढ़ा दी जाएगी, प्राधिकरण इसी हफ्ते से एंबुलेंस खरीदना शुरू कर देगी.

इसके अलावा सीईओ ने बताया की प्राधिकरण का प्लान है की जितने भी थाना क्षेत्र हैं. इस क्षेत्र में कम से कम 5 एंबुलेंस की सुविधा हो, जिससे घायलों को इलाज के लिए भटकना न पड़े, घायलों को बेहतर इलाज मिल सके और उनका इलाज अच्छे ढंग से हो इसलिए प्राधिकरण नोएडा सेक्टर 18 और सेक्टर 20 में ट्रॉमा सेंटर भी बनाने जा रहा है, इसके साथ ही पेट्रोलिंग के लिए पीसीआर की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. फिलहाल 14 पीसीआर पेट्रोलिंग करते है जिन्हे बढ़ा कर 28 किया जाएगा जिससे एक्सप्रेसवे पर वारदातों पर रोक लग सके.

Champawat By-Election: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नामांकन के बाद टटोला जनता का नब्ज, किये विकास के बड़े वादे

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget