एक्सप्लोरर

Champawat By-Election: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नामांकन के बाद टटोला जनता का नब्ज, किये विकास के बड़े वादे

Champawat News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत उपचुनाव को लेकर नामांकन दाखिल किया है. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर बड़े वादे भी किये.

Pushkar Singh Dhami News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के लिए आज का दिन काफी अहम रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया है. सीएम नामांकन दाखिल करने से पहले पूजा पाठ में लगे हुए थे. अपने आवास खटीमा से मुख्यमंत्री मां पूर्णागिरि का आशीर्वाद लेकर रोड शो के जरिए सड़क मार्ग से ही चंपावत के लिए निकले. सीएम के नामांकन के दौरान भाजपा के तमाम दिग्गज मौजूद रहे. इस दौरान कैबिनेट के सभी मंत्री, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा भी चंपावत पहुंचीं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. उसके बाद टनकपुर में भी सीएम ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की.  पहली बार हुआ है कि जब कोई मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचा है. तकरीबन 120 किलोमीटर का सफर तय कर मुख्यमंत्री चंपावत में नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे.

सीएम के नामांकन के दौरान भाजपा के सभी दिग्गज मौजूद रहे. सरकार और संगठन में समन्वय के साथ साथ एकजुटता दिखाने की भी कोशिश की गई. ताकि खटीमा की भूल चंपावत में ना दोहराई जाए. मुख्यमंत्री ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद चंपावत के नागराज मंदिर में दर्शन किये.

नागराज के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने चंपावत के गांधी चौक पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया और चंपावत की जनता से यह वादा किया कि चंपावत को उत्तराखंड की सबसे बेहतर विधानसभा बनाएंगे. जनसभा में जनता की भीड़ देख भाजपा के दिग्गज नेता भी उत्साहित नजर आए साथ ही चंपावत की जनता ने मुख्यमंत्री को जिताने की भी बात कही.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नामांकन करने के बाद कई कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत का दम भरा. सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत पर भारी मार्जन के साथ जीत हासिल करेंगे क्योंकि जिस तरह से लोगों का उत्साह नजर आया है. उससे साफ जाहिर है कि मुख्यमंत्री बड़े अंतर के साथ यहां से जीत हासिल करेंगे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिताने के लिए चंपावत की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को प्रभारी के तौर पर दी गई है. पिछले 2 दिनों से सौरभ बहुगुणा चंपावत में ही डटे हुए हैं.

सौरभ बहुगुणा ने कहा कि वह चंपावत के लोगों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं और मुलाकात के बाद लोगों में भारी उत्साह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं उनका कहना है कि मुख्यमंत्री चंपावत विधानसभा सीट से भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे.

इसे भी पढ़ें:

Hamirpur News: हमीरपुर में पानी के लिए तरसते लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों हंगामे के बाद प्रशासन ने लिया ये एक्शन

Shamli News: शामली में धधकती आग का गोला बना ट्रैक्टर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget