एक्सप्लोरर

हापुड़: पशुओं का शेड गिरने से 3 भैंसों की मौत, 7-8 दबे होने की संभावना, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Cattle Shed Collapse in Hapur: हापुड़ में शनिवार को पशुओं का एक शेड गिरने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के साथ एसडीएम और एडीशनल एसपी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल रेस्क्यू जारी है.

Hapur News Today: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शनिवार (16 नवंबर) को पशुओं का शेड गिर गया, जिसमें तीन भैंसों की मौत हो गई. मलबे में अभी भी 7 से 8 भैंसों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है. पशुओं के शेड गिरने की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. 

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंच गया और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया. मलबे को हटाने के लिए क्रेन और जेसीबी की मदद ली जा रही है. पशुओं का शेड मजबूत कंक्रीट का बना हुआ था. रेस्क्यू टीम सावधानी के साथ मलबे को हटा रही है, क्योंकि इसके नीचे कई जानवरों के और दबे होने की संभावना है. 

कच्ची दीवार बनी हादसे की वजह
इस घटना की सूचना मिलते ही आलाधिकारी भी पहुंच गए. घटना के संबंध में हापुड़ एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि ये एक पशुओं का निजी शेड बनाया गया था. इसका लिंटर कच्ची दीवार पर एक सिंगल पर लगभग 50 फीट में बनाया गया है. उन्होंने बताया कि कच्ची दीवार पर होने की वजह से लिंटर एक तरफ स्लिप कर गया.

हापुड़ एसडीएम अंकित कुमार वर्मा इस घटना के संबंध में आगे बताया कि दीवार कच्ची होने की वजह से पूरा का पूरा लिंटर गिर गया. उन्होंने बताया कि घटना के समय संबंधित पशु के शेड में जानवर बंधे हुए थे, इसमें 7 से 8 भैंसों के अभी भी दबे होने की संभावना है. इस रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी तीन भैंसों को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया है. एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि मृत जानवरों का मेडिकल प्रोसेस पूरा करने के बाद डिस्पोज क दिया जाएगा.

मौके पहुंचे आलाधिकारी
एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि इस बारे में अन्य विभागों को भी सूचित किया गया था. घटना की सूचना मिलते ही जिला पशुपालन विभाग, डिप्टी सीडीओ, फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों समेत और एडिशन एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू का काम जारी है. 

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: झांसी अग्निकांड ने याद दिलाया गोरखपुर BRD अस्पताल हादसा, 50 से अधिक नौनिहालों की गई थी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget