एक्सप्लोरर

UP News: गृह विभाग के नए प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से सीनियर हैं ये सात IPS अधिकारी, अब उनके मातहत होंगे

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के पांच जोनों के एडीजी और दो शहरों के पुलिस आयुक्त प्रमुख सचिव गृह बनाए गए संजय प्रसाद से सीनियर हैं. संजय प्रसाद और DGP देवेंद्र सिंह चौहान के बैच में सात साल का अंतर है.

लखनऊ: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)के 1995 बैच के अधिकारी संजय प्रसाद को बुधवार को गृह विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया था. उन्होंने अवनीश कुमार अवस्थी का स्थान लिया है, जो बुधवार को रिटायर हो गए. प्रसाद इस समय मुख्यमंत्री और सूचना विभाग के प्रमुख सचिव का कामकाज भी संभाल रहे हैं.उन्हें  गृह विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है.उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में हुए इस बदलाव के बाद प्रमुख सचिव गृह से सीनियर सात आईपीएस अधिकारी अब उनके मातहत हो गए हैं. 

संजय प्रसाद से सीनियर कौन-कौन हैं

उत्तर प्रदेश के पांच जोनों के एडीजी और दो शहरों के पुलिस आयुक्त प्रमुख सचिव गृह बनाए गए संजय प्रसाद से सीनियर हैं. संजय प्रसाद और डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान के बैच में सात साल का अंतर है.डीजीपी चौहान 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. इनके अलावा एडीजी कानून-व्यवस्था का संभाल रहे प्रशांत कुमार  1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. 

वहीं आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण 1991 बैच, लखनऊ जोन के एडीजी बृजभूषण 1992 बैच, मेरठ के एडीजी राजीव सब्बरवाल और प्रयागराज के एडीजी प्रेम प्रकाश 1993 बैच और गोरखपुर के एडीजी अखिल कुमार 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. इस तरह ये सभी आईपीएस अधिकारी संजय प्रसाद से सीनियर हैं. वहीं कानपुर के पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड 1991 बैच और लखनऊ के पुलिस आयुक्त एसबी शिरोडकर 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. अब इन अधिकारियों को संजय प्रसाद के मातहत काम करना होगा. 

सीएम के करीबी अधिकारी के रूप में है पहचान

संजय प्रसाद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी अधिकारी माना जाता है.वो 1999 और 2001 के बीच गोरखपुर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे.गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जिला है. जिलाधिकारी के रूप में उनकी पहली नियुक्ति लखीमपुर खीरी जिले में हुई थी. वो वहां करीब तीन महीने तक तैनात रहे थे. वो महाराजगंज, अयोध्या, फैजाबाद, आगरा, बहराइच, गाजीपुर और प्रयागराज के डीएम के रूप में भी काम कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी मामले में अखिलेश यादव के फैसले पर उठे सवाल, सपा को लगा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी

UP Education News: यूपी के सरकारी स्कूलों में अब तक नहीं मिली किताबें, 1 करोड़ 92 लाख छात्रों का भविष्य अधर में अटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget