एक्सप्लोरर

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी मामले में अखिलेश यादव के फैसले पर उठे सवाल, सपा को लगा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी

महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi Case) को लेकर सियासत जारी है. अब एक सपा नेता ने अपने सहयोगीयों के साथ पार्टी छोड़ दी है.

UP News: नोएडा (Noida) के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Omaxe Society) में महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi Case) को लेकर राजनीति थमने का नाम ही नहीं ले रही है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नौ सदस्यओं का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को आरोपी के परिवार से मिलेगा. इससे पहले सपा को एक बड़ा झटका लगा है. नोएडा महानगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने अपना सभी सहयोगियों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. 

श्रीकांत त्यागी के परिवार से शुक्रवार को सपा के एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करने वाला है. उससे पहले सपा को एक बड़ा झटका लगा है. नोएडा के महानगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने अपने सभी सहयोगियों के साथ अपने पद और सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है. इस्तीफा देते हुए उन्होंने लिखा है कि महिलाओं के साथ गाली गलौज धक्का-मुक्की और बदतमीजी मुझे या मेरे किसी भी सहयोगी को बर्दाश्त नहीं है. ऐसे में आखिर राष्ट्रीय अध्यक्ष नौ सदस्य प्रतिनिधिमंडल इनाम घोषित अपराधी श्रीकांत त्यागी के परिवार से मिलने की अनुमति कैसे दे सकते हैं?

UP Education News: यूपी के सरकारी स्कूलों में अब तक नहीं मिली किताबें, 1 करोड़ 92 लाख छात्रों का भविष्य अधर में अटका

सपा पर लगाया ये आरोप
सपा इस्तीफा देने वाले शैलेंद्र कुमार ने कहा है कि जिस अपराधी प्रवृति के व्यक्ति से बीजेपी दामन छुड़ा ली उससे सपा कैसे चिपक सकती है? सोसाइटी के अलावा नोएडा, यूपी और पूरे देश में हर कोई महिला के साथ दुर्व्यवहार पर दुखी हैं. जिस दिन विशेष वर्ग की रैली श्रीकांत त्यागी के पक्ष में हुई थी, उसी दिन सोसायटीओं में महिलाओं ने जोरदार विरोध किया था. उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव को मैं बताना चाहता हूं कि उस रैली में, नोएडा के किसी भी सोसाइटी के 10 लोग भी श्रीकांत के पक्ष में नहीं पहुंचे थे.

इस्तीफा देने वाले नेता ने कहा है कि सभ्य समाज में कोई भी इंसान महिला के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगा चाहे वह किसी भी जाति धर्म संप्रदाय लिंग या भाषा का हो. मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं कि जब यह मामला ठंडा पड़ रहा था तो अचानक महिला विरोधी निर्णय क्यों? आखिर कहीं ठंडे तवे पर रोटी सिकती है क्या? बता दें कि सपा नेता ने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को भेजा है. 

ये भी पढ़ें-

Uttarakhand: विधानसभा भर्ती घोटाले पर हरीश रावत का बयान, कहा- 'अपनों की भर्ती करना अपराध नहीं'

किसलय गौरव एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर एंकर-प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं. किसलय के पास मीडिया में तकरीबन 8 साल का अनुभव है. डिजिटल में आने से पहले वो टीवी में न्यूज़ प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget