एक्सप्लोरर

Sultanpur News: मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में पथराव, 8 गिरफ्तार, एडीजी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Sultanpur News: यूपी के सुल्तानपुर में दुर्गापूजा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Sultanpur Clash: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर (Sultanpur) में बीती रात दुर्गा पूजा (Durga Puja) विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए. ये विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ अराजक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया और वहां खड़ी कई मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया. पुलिस (Police) ने इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. एडीजी जोन बृजभूषण (ADG Zone Brij Bhushan) ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने साफ कहा कि जिसने भी माहौल खराब करने की कोशिश की है उसे छोड़ा नहीं जाएगा. 

मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान दो समुदायों में विवाद

दरअसल बीती रात बल्दीराय थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में दुर्गापूजा विसर्जन यात्रा निकाली जा रही थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए थे. देखते ही देखते मामला इस कदर बिगड़ गया था कि कुछ अराजकतत्वों ने पथराव शुरू कर दिया और वहां खड़ी कुछ मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया. पथराव के दौरान सिपाही समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी समेत भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद हालात पर नियंत्रण पाया गया.

पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बल्दीराय थाना क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद की सूचना आई, पुलिस यहां मौके पर पहुंची जो भी उपद्रव कर रहे थे उन्हें हटा दिया गया. फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं. 

Mulayam Singh Yadav: यूपी की सियासत में हरफनमौला खिलाड़ी थे मुलायम सिंह, पढ़िए उनकी राजनीति का ये किस्सा

मामले में अब तक आठ लोग गिरफ्तार

इसी घटना के बाद हालात का जायजा लेने मंगलवार को एडीजी जोन बृजभूषण सुल्तानपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पुलिस उच्च अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा. पुलिस ने अभी तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बाकी लोगों को भी चिन्हित करने की कोशिश कर रही है ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके. 

ये भी पढ़ें- 

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब ED ने जारी किया लुकआउट नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ-वाराणसी में हार की समीक्षा में जुटी BJP, संगठन पर उठे गंभीर सवाल
लखनऊ-वाराणसी में हार की समीक्षा में जुटी BJP, संगठन पर उठे गंभीर सवाल
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
'हुजूर मत बुलवाओ' सपा मुख्यालय में अखिलेश ने अमित शाह के लिए क्यों कही ये बात?
'हुजूर मत बुलवाओ' सपा मुख्यालय में अखिलेश ने अमित शाह के लिए क्यों कही ये बात?
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा, 23वीं मंजिल से गिरे पिता-बेटा, दर्दनाक मौत
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा, 23वीं मंजिल से गिरे पिता-बेटा, दर्दनाक मौत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget