एक्सप्लोरर

Shravasti News: श्रावस्ती में तीसरी क्लास के बच्चे को टीचर ने बेरहमी से पीटा, आठ दिन बाद अस्पताल में हुई मौत

Shravasti News: यूपी के श्रावस्ती से दिल दहलाने वाली खबर आई है जहां ढाई सौ रुपये फीस नहीं जमा करने पर तीसरी क्लास के मासूम की टीचर ने इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसकी जान चली गई.

Shravasti News: यूपी के श्रावस्ती (Shravasti) जनपद में टीचर की पिटाई से तीसरी क्लास में पढ़ने वाले मासूम बच्चे की मौत हो गई. दिल को दहला देने वाली ये घटना थाना सिरसिया के पंडित ब्राह्मण उच्चतम माध्यमिक विद्यालय चैलाही की है. यहां पर तीसरी क्लास के छात्र की टीचर (School Teacher) ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी जिससे वो बेहोश हो गया. इस बात की खबर जैसे में परिजनों को लगी वो आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज (Medical Collage) रेफर कर दिया. 8 दिन बाद बच्चे की मौत हो गई. 

फीस नहीं जमा करने पर बच्चे की पिटाई
खबर के मुताबिक बृजेश विश्वकर्मा नाम का ये छात्र स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ता था. माता-पिता ने बच्चे की ढाई सौ रुपये स्कूल फीस जमा नहीं की थी, जिसे लेकर टीचर अनुपम पाठक ने पहले उसे थप्पड़ों से मारा. बच्चा खुद को बचाने के लिए हाथ जोड़कर टीचर से गुहार लगाता रहा लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा और वो उसे लगातार मारता रहा. इस बीच उसने बच्चे को दोनों हाथ खींचकर पीठ पर चढ़कर उसे मारा, जिससे वो मासूम वहीं बेहोश होकर गिर गया. थोड़ी देर बाद उसे होश आया तो स्कूल के प्रिंसिपल ने भी उसे धमकाया कि अगर तुमने इस बारे में किसी को कुछ कहा तो इससे भी बुरी मार दी जाएगी. 

टीचर की पिटाई से गई बच्चे की जान

दर्द से तड़पता हुआ बच्चा किसी तरह अपने घर पहुंचा जहां उसकी हालत देखकर परिजन फौरन उसे जिला अस्पताल लेकर गए. बच्चे का नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. जहां पर 8 दिन बाद मासूम जिंदगी की जंग हार गया. बच्चे की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. माता-पिता अब इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Shahjahanpur News: एंबुलेंस नहीं मिली तो बीमार मां को ठेले पर लादकर 4 किमी चलकर अस्पताल ले गया बेटा, रास्ते में हुई मौत

पुलिस ने मामला किया दर्ज

कुछ दिन पहले राजस्थान के जालौर से भी इसी तरह की घटना सामने आई थी और अब श्रावस्ती में भी ऐसी ही एक घटना देखने को मिली है जिससे अभिभावकों में अपने बच्चों को लेकर एक डर पैदा हो गया है. इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि मृतक बच्चे के चाचा की तहरीर पर अध्यापक अनुपम पाठक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. परिजनों का आरोप है कि ढाई सौ रुपये की स्कूल फीस नहीं देने की वजह से उनके बच्चे की पिटाई की गई थी. 

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: पांच महीने बाद भी सहकारिता भर्ती घोटाले की पूरी नहीं हो पाई जांच, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget