एक्सप्लोरर

UP Politics: लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे विपक्षी एकता और बीजेपी हटाओ के पोस्टर, दिया गया ये बड़ा संदेश

UP Politics: सपा नेता आशुतोष सिंह ने सपा दफ्तर के सामने विपक्षी एकता को लेकर बड़े-बड़े पोस्टर लगवाए हैं. इन पोस्टरों में 2024 से पहले विपक्षी दलों के एकसाथ आने की बात कही गई है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी (BJP) को हराने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद तेजी से चल रही है. इस बीच 23 जून यानी शुक्रवार को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से पहले लखनऊ में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के दफ्तर के बाहर विपक्षी दलों की एकता के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं. इस पोस्टर में बीजेपी के खिलाफ विरोधी दलों के एकजुट होने की बात कही गई है. इसके साथ ही '80 हराओ, भाजपा हटाओ' का नारा भी दिया गया है. 

विपक्षी एकता को लेकर ये पोस्टर सपा नेता आशुतोष सिंह ने लगवाएं हैं. इन पोस्टरों में बीजेपी को हटाने के लिए सभी दलों के एकसाथ आने की बात कही गई है. पोस्टर के ऊपर कई बडे राजनीतिक दलों के मुखियाओं की तस्वीरें भी शामिल हैं. इनमें खासतौर से वो नेता शामिल हैं जिनके साथ पिछले दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलाकात भी थी. इस पोस्टर में सबसे ऊपर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर है, उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, पश्चिमी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी की तस्वीरें भी लगी हुई है.

सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर

सपा दफ्तर के बाहर लगे इन पोस्टरों पर लिखा गया है, 'बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दल साथ आये... 2024 का आगाज, 80 हराओ बीजेपी हटाओ.' हालांकि सबसे दिलचस्प बात ये हैं कि इस पोस्टर से कांग्रेस की तस्वीर नदारद है. इसमें तमाम विपक्षी दलों के बीच कांग्रेस के किसी नेता की तस्वीर नहीं है, ऐसे में यूपी में कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर अब भी संशय बना हुआ है, हालांकि कांग्रेस पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगा. माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं. 

आपको बता दें कि बीजेपी ने इस बार यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य तय किया है. जिसके लिए पार्टी की ओर से बड़े स्तर पर रणनीति भी तैयार की गई है. वहीं सपा ने अब बीजेपी को हराने के लिए पीडीए फॉर्मूला तैयार किया है और 80 हराओ भाजपा हटाओ का नारा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी
'10 मिनट में पोस्ट डिलीट करें, वरना...', टिन्नू यादव से रिश्ते जोड़ने पर निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव की चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए CM योगी, कहा- 'उनका ही सपना था कि...'
Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान
Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान
Ghaziabad News: 2.25 लाख की लूट निकली फर्जी, मामा के पैसे हड़पने के लिए भांजे ने दोस्तों संग रची साजिश
गाजियाबाद में 2.25 लाख की लूट निकली फर्जी, मामा के पैसे हड़पने के लिए भांजे ने दोस्तों संग रची साजिश

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget