एक्सप्लोरर

Saharanpur News: सहारनपुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर, लोगों ने जमकर किया विरोध

Saharanpur Municipal Corporation: यूपी के सहारनपुर में आज अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया गया. जिसमें एक होटल के दुकानों के सामने बने बरामदे और शेड को जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया है.

UP News: सहरनपुर में नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को रेलवे रोड पर एक होटल के नीचे स्थित दुकानों के सामने बने बरामदे और उसके ऊपर बनाए गए शेड को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा उसी के बराबर में सड़क पर स्थित एक अन्य दुकान को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. सुबह करीब ग्यारह बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम तक चलती रही. कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को होटल स्वामी सहित अनेक लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा.

की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
स्मार्ट सिटी सहारनपुर लि. द्वारा कोर्ट रोड और रेलवे रोड को स्मार्ट रोड के रुप में विकसित किया जा रहा है. रेलवे रोड पर बस स्टैंड से घंटाघर तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ निर्माण का कार्य चल रहा है. को-ऑपरेटिव बैंक के निकट स्थित एक भवन में नीचे दुकाने और ऊपर होटल है. नीचे दुकानों के सामने बडे़ पिलर खडे़ कर करीब 50 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा बरामदा बनाया गया था और उसके ऊपर शेड डालकर कवर किया गया था. दुकानों के सामने बनाया गया बरामद और उसके ऊपर डाला गया शेड स्मार्ट रोड में बाधा बन रहा था. नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर उक्त अवरोध को हटाने के लिए मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे निगम अधिकारी अपर नगरायुक्त राजेश यादव और स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी और मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह के नेतृत्व में तीन जेसीबी लेकर उक्त होटल पहुंचे और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी.

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बड़ा हमला, कहा- 'आजम खान का दिमाग खराब हो गया है, इलाज कराएं'

होटल मालिक ने किया विरोध
कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. होटल स्वामी और कुछ अन्य लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया लेकिन उनकी एक नहीं चली. होटल स्वामी का कहना था कि यह भवन पिछले कई दशक से इसी रूप में स्थित है और वह निगम को हाउस टैक्स दे रहा है. जबकि निगम अधिकारियों का कहना था कि दुकानों के सामने बनाया गया बरामदा पूरी तरह से सड़क पर स्थित है और अतिक्रमण है. निगम का नाला भी काफी पीछे उसके नीचे से बह रहा है. अंततः निगम ने जेसीबी की मदद से उक्त बरामदे और उसके ऊपर बनाये गए शेड को ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा पास ही सड़क पर स्थित अतिक्रमण कर बनायी गयी एक अन्य दुकान को भी ध्वस्त कर दिया.

चल रहा है सड़क चौड़ीकरण का काम
कर्नल बी एस नेगी प्रवर्तन दल प्रभारी ने बताया कि नगर आयुक्त साहब ने हमें आदेश दिया था कि निर्माण विभाग से चीफ इंजीनियर कैलाश सिंह के साथ में और स्मार्ट सिटी के  इंजीनियर गौतम के साथ में सुबह हमने यहां पर कार्रवाई की है, क्योंकि यहां स्मार्ट सिटी के वेरिफिकेशन का काम चल रहा है. सड़क के चौड़ीकरण का काम कर रहा है. साथ ही साथ इंटरलॉकिंग टाइल लग रही हैं. पैदल चलने वालों के लिए अलग से रास्ता बन रहा है. पार्किंग के लिए जगह बन रही है. उसमें ये निर्माण कार्य हमारा आगे चल रहा था. तो हम यहां पर नगर आयुक्त के आदेशानुसार जो भी हमें अतिक्रमण सामने पाया गया उसको हमने जेसीबी से तोड़ दिया.

Rampur By Election: मुगलों पर आजम खान ने कहा- ताजमहल की जगह यूनिवर्सिटी बनाते तो होती मुल्क की तरक्की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget