एक्सप्लोरर

Sambhal News: 'सर्वे कर लो, जो जिसकी जगह है उसको दे दो...' संभल जामा मस्जिद मामले में बोले राकेश टिकैत

Sambhal Jama Masjid मामले में किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी है. बदायूं में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब दिया.

Sambhal News: किसान नेता राकेश टिकैत रविवार को बदायूं के सहसवान में भारतीय किसान यूनियन की कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे. यहां पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान किसान नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के संभल की घटना और डीएपी खाद के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी.

पत्रकारों ने राकेश टिकैत से संभल की जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए बवाल पर सवाल किया. जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि टीम को शांतिपूर्ण ढंग से सर्वे करने देना चाहिए. हमारा कहना है कि सर्वे कर लो, जो जिसकी जगह है उसको दे दो.

जिले में ही नहीं पूरे राज्य में डीएपी खाद की समस्या देखी जा रही है, हर साल जब गेहूं की बुवाई का समय आता है तब डीएपी की समस्या किसानों को होती है. किसान यूनियन इसके लिए क्या कदम उठाएगी. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डीएपी सरकार, अधिकारी और व्यापारी के पेट में है. डीएपी व्यापारी की दुकान में मिलेगी. जो ब्लैक करता हुआ पकड़ा जाए उसे पकड़ लो.

डीएपी की इस बीमारी से भी दूर रहना चाहिए. आज से 40 साल पहले क्या डीएपी थी. हमारे पुरखों ने बिना डीएपी के खेती की थी. आने वाले समय में समस्या और बढ़ेगी. हमें धीरे-धीरे अपनी ऑर्गेनिक खेती की तरफ चलना पड़ेगा. इसका यही समाधान है.

Sisamau ByPoll 2024: सीसामऊ में सोलंकी परिवार का दबदबा बरकरार, नहीं चला बीजपी का जादू, सामने आई ये बड़ी वजह

26 नवंबर को करेंगे प्रदर्शन- राकेश टिकैत
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम 26 तारीख को हर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे. इसमें भूमि अधिग्रहण, किसान की जमीन की नीलामी, डीएपी, फसलों का दाम, एमएसपी कानून से संबंधित सवाल रहेंगे.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना चाहिए. यह साल 2014 में आना चाहिए था. लेकिन यह इसको लाएंगे नहीं. आने वाले 2050 तक जनसंख्या का विस्फोट होगा. पर्यावरण की समस्या बढ़ेगी, वाहनों की संख्या बढ़ेगी और प्रदूषण बढ़ेगा.

सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून को लाना चाहिए. यह देश हम सभी का है, सभी की जिम्मेदारी बनती है कि पेड़ लगाएं और जनसंख्या को कंट्रोल करें. उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस देश को तो लेबर कंट्री बनाना है. भारत सरकार का उसी पर अभियान चल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद
आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर

Embed widget