एक्सप्लोरर

यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई MSP, इस दिन से शुरू होगी खरीद, पढ़ें पूरी डिटेल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस साल मोटे अनाज की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक जारी रहेगी. न्यूनतम समर्थन मूल्य भी बढ़ाया गया है.

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए गुरुवार (18 सितंबर 2025) को बड़ी खुशखबरी सामने आई है, प्रदेश सरकार की तरफ से मोटे अनाज की खरीदी के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस साल मोटे अनाज की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक जारी रहेगी.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोटे अनाज में शामिल मक्का, बाजरा और ज्वार की खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण एवं नवीनीकरण जारी है. इसमें कहा गया कि किसान अपनी किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अथवा विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं.

बैंक खाते में आएगी फसल की राशि

बयान में कहा गया कि किसानों को भुगतान उनके आधार से जोड़े गए बैंक खाते में सीधे किया जाएगा. बिचौलियों को रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए क्रय केंद्रों पर मोटे अनाज की खरीद ‘ई-पॉप’ (इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ परचेज) उपकरण के माध्यम से, पूर्व की भांति किसानों के बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही की जाएगी.

सरकार ने बढ़ाई एमएसपी

इसमें कहा गया, ‘‘इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी बढ़ाया है. मक्का के लिए 2400 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा के लिए 2775 रुपये प्रति क्विंटल, ज्वार (हाइब्रिड) के लिए 3699 रुपये प्रति क्विंटल, ज्वार (मालवांडी) के लिए 3749 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय किया गया है.’’

मक्का खरीद यहां होगी

मक्का की खरीद बदायूं, बुलंदशहर, हरदोई, उन्नाव, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, बहराइच, गोंडा, बलिया, जौनपुर, फर्रुखाबाद, मीरजापुर, सोनभद्र, देवरिया और ललितपुर जिलों में की जाएगी.

यहां होगी बाजरा की खरीद

बयान के अनुसार, बाजरा की खरीद बदायूं, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, एटा, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, रामपुर, अमरोहा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज, इटावा, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, मीरजापुर, बलिया, हरदोई और उन्नाव जिलों में की जाएगी.

इसमें कहा गया कि इसी तरह ज्वार की खरीद बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, उन्नाव, हरदोई, मीरजापुर और जालौन जिलों में की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget