एक्सप्लोरर

यूपी में निजी कंपनियां करेंगी बिजली सप्लाई! जुलाई तक टेंडर के आसार

UP News: उत्तर प्रदेश में बिजली निजीकरण का मामला अपनी रफ्तार पकड़ रहा है. इसके लिए जुलाई तक टेंडर जारी किया जा सकता है.

UP News:  उत्तर प्रदेश में बिजली वितरण की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) के निजीकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है. माना जा रहा है कि इस साल जुलाई तक इन डिस्कॉम के निजीकरण के लिए निविदा (टेंडर) जारी कर दी जाएगी. बताया गया है कि अदाणी समूह, टाटा पावर लिमिटेड, ग्रीनको समूह समेत देश के आठ बड़े औद्योगिक घराने इस प्रक्रिया में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

फिलहाल पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम 42 जिलों में बिजली वितरण का काम देख रहे हैं. बिजली व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने इन दोनों निगमों को भंग कर पांच नई कंपनियां बनाने का फैसला लिया है. खास बात यह है कि इन नई कंपनियों में 51 फीसदी हिस्सेदारी निजी उद्योग समूहों को दी जाएगी.

यूपीपीसीएल ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए ग्रांट थॉर्नटन भारत नाम की एक सलाहकार कंपनी को नियुक्त किया है. यह सलाहकार कंपनी निजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार कर रही है. पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि जैसे ही नियामक आयोग का अभिमत (मंजूरी) मिल जाएगा, निविदा के दस्तावेजों को मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजा जाएगा. कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही निविदा प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

कंपनियों ने दिलाया यूपी में बिजली सुधार में सहयोग का भरोसा
इसी साल अप्रैल में लखनऊ में यूपी पावर कॉरपोरेशन ने इस मुद्दे पर एक बैठक भी की थी. इस बैठक में अदाणी पावर के एमडी अनिल सरदाना, टाटा पावर के संजय बग्गा, चंडीगढ़ पावर के अनिल धमीजा समेत कई बड़े उद्योग समूहों के लोग शामिल हुए थे. इन लोगों ने अपनी-अपनी कंपनियों के अनुभव साझा किए और यूपी में बिजली सुधार में सहयोग का भरोसा दिलाया.

सूत्रों के मुताबिक, टाटा पावर के एमडी प्रवीर सिन्हा ने पहले ही कह दिया है कि उनकी कंपनी इस प्रक्रिया में हिस्सा लेगी. अदाणी पावर के प्रवक्ता ने भी इस प्रक्रिया में शामिल होने की पुष्टि की है. हालांकि, सेरेंटिका रिन्यूबल्स के प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से मना कर दिया, लेकिन संकेत दिए कि उनकी कंपनी संभावनाओं को तलाश रही है.

योगी सरकार का यूपी को तोहफा, इन इलाकों में 3,235 बनेंगे नए पुल, शहर तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

सरकार का कहना है कि सार्वजनिक वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए यह कदम जरूरी हो गया है. यूपीपीसीएल के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल का कहना है कि सुधार के सभी प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं, इसलिए निजीकरण जरूरी हो गया है. सरकार की योजना है कि नवंबर तक इस पूरी प्रक्रिया को खत्म कर दिया जाए, ताकि बिजली वितरण की व्यवस्था और बेहतर हो सके.

बिजली वितरण के निजीकरण का उद्देश्य है कि उपभोक्ताओं को समय पर बिजली मिले, बिजली कटौती कम हो और सिस्टम में पारदर्शिता आए. अब लोगों की नजरें इस पर टिकी हैं कि कौन-सी कंपनियां निविदा प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी और इस बदलाव से उपभोक्ताओं को क्या फायदा होगा.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget