एक्सप्लोरर

UP News: 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान तेज करने की तैयारी, CM योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए चल रहे कोविडरोधी टीकाकरण अभियान को तेज करने का निर्देश दिया.

UP News:  उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) ने मंगलवार को अधिकारियों को 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए चल रहे कोविडरोधी टीकाकरण(Vaccination) अभियान को तेज करने का निर्देश दिया और कहा कि बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना होगा. मंगलवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी पात्र बच्चों का जल्द से जल्द टीकाकरण कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि 12 से 14 साल तक के आयुवर्ग में बड़ी संख्या में बच्चे अभी टीका नहीं ले सके हैं, इसलिए इस अभियान को तेज करने की जरूरत है.

90% से अधिक वयस्क लोगों को मिली दोनों खुराक

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक संक्रमण दर वाले जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू की जाए. योगी ने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति संतोषप्रद है, किंतु बच्चों के टीकाकरण अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि 32 करोड़ नौ लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है, जबकि 90% से अधिक वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है.

मुख्यमंत्री ने बूस्टर टीकाकरण केंद्रों के बारे में कही ये बात

मुख्यमंत्री कहा कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी नागरिक टीकाकरण से वंचित न रहे तथा बूस्टर डोज की महत्ता और बूस्टर टीकाकरण केंद्रों के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए. बैठक में बताया गया कि वर्तमान में कोरोना के उपचाराधीन मरीज1024 हैं और विगत 24 घंटों में 70 हजार से अधिक परीक्षण किए गए और 129 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 202 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए. बुंदेलखंड में भी नए केस मिल रहे हैं. अधिक संक्रमण दर वाले जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाया जाने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू की जाए.

यह भी पढ़े-

Ballia Paper Leak: पेपर लीक मामले में एक और शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 गिरफ्तार

Moradabad News: मंदिर परिसर में चल रहा सरकारी स्कूल, 40 सालों से आसमान के नीचे चल रही पढ़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget