एक्सप्लोरर

Prayagraj News: बाढ़ का पानी उतरा लेकिन कम नहीं हुई लोगों की मुसीबतें, कीचड़ और गंदगी से जीना मुहाल

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में बाढ़ का पानी तो उतर गया है लेकिन लोगों के मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. गंदगी और कीचड़ से लोग परेशान हैं, ऐसे में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में बाढ़ का पानी हटने के बाद हालात अब सामान्य हो रहे हैं. हालांकि नदियों में आई बाढ़ (Flood) तो खत्म हो गई है, लेकिन लोगों के मुसीबतों की बाढ़ खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. प्रयागराज में हालात सामान्य होने के बावजूद बाढ़ प्रभावित इलाकों में गंदगी और कीचड़ की बाढ़ लोगों को परेशान कर रही है. बाढ़ प्रभावित तमाम इलाकों में ना तो ठीक से सफाई हो रही है और ना ही ब्लीचिंग का छिड़काव किया जा रहा है. इससे लोगों में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है.  
 
बाढ़ का पानी उतरा गंदगी ने बढ़ाई मुश्किलें
बाढ़ प्रभावित इलाकों में गंदगी की वजह से मक्खियों और मच्छरों की भरमार हो गई है. स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम सफाई को लेकर बड़े-बड़े दावे तो कर रहा है, लेकिन उसके यह दावे कागजों पर ज्यादा और हकीकत में कम नजर आ रहे हैं. इससे लोग परेशान हैं. बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोग अपने घरों की सफाई तो खुद कर ले रहे हैं, लेकिन सड़कों-गलियों व खुले मैदानों में अब भी गंदगी जस की तस कायम है. संगम और आसपास के इलाके की सड़कों पर तो इतनी गंदगी व कीचड़ मौजूद है कि वहां चलना कतई आसान नहीं है. लोग गंदगी के बीच ही जीवन बिताने को मजबूर हैं और अपनी जान जोखिम में डालकर फिसलन भरी सड़कों पर व गलियों में चल रहे हैं.
 
जगह-जगह कीचड़ और गंदगी जमा
प्रयागराज में रिहायशी बस्तियों को छोड़िए, संगम किनारे स्थित लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के बाहरी कैंपस और उसके आसपास के रास्तों पर इतनी गंदगी जमा है कि वहां दुर्गंध की वजह से खड़ा होना भी मुश्किल है. हालांकि नगर निगम की टीम ने यहां दो दिनों तक काम किया है लेकिन यह व्यवस्था फिलहाल नाकाफी साबित होती दिखाई दे रही है. 
 
प्रयागराज के डीएम ने कही ये बात
प्रयागराज के डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि बाढ़ की वजह से जिले में 128 मोहल्ले और गांव प्रभावित थे. 40,000 से ज्यादा की आबादी बुरी तरह प्रभावित हुई थी. हालांकि शहर की रिहायशी बस्तियों व गांवों से बाढ़ का पानी पूरी तरह हट चुका है. कई सरकारी विभाग इन जगहों पर साफ सफाई के काम में लगे हुए हैं. चौबीसों घंटे युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है. मातहतों को जरूरी हिदायत दी गई है, हालांकि उनके यह दावे ग्राउंड ज़ीरो पर कम ही नजर आ रहे हैं. 
कहा जा सकता है कि अगर जल्द ही युद्ध स्तर पर काम शुरू नहीं किया गया तो प्रयागराज के लोगों को आने वाले दिनों में संक्रामक बीमारियों से जूझना पड़ सकता है. लोगों ने भी सरकारी इंतजामों को नाकाफी बताया है और जरूरी कदम उठाए जाने की मांग की है. 
 
ये भी पढ़ें- 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget