एक्सप्लोरर

UP Politics: योगी सरकार की मंत्री का बड़ा बयान, कहा- 'अगर मदरसों की जांच होगी तो स्कूलों की भी होगी'

गैर मान्यता प्राप्त मदरसों (Madrassa) का सर्वे कराने के फैसले पर योगी सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी (Gulabo Devi) ने बयान दिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों (Madrassa) का सर्वे कराने के फैसले पर राजनीति माहौल गर्म हो गया है. राज्य की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी (Gulabo Devi) ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि शिक्षा में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा और अगर मदरसों की जांच होगी तो स्कूलों की भी होगी.

दरअसल, मंत्री गुलाब देवी मेरठ के दौरे पर थीं. वे यहां विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक करने आई थीं. इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "शिक्षा में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा. स्कूल हो या मदरसा दोनों बराबर हैं. अगर मदरसों की जांच होगी तो स्कूलों की भी होगी." देवी ने आगे कहा, "सरकारी अनुदान लेने के मकसद से चलाए जा रहे मदरसों और विद्यालयों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी."

Watch: हरमीरपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए रोटियां सेकतीं केंद्रीय मंत्री का वीडियो वायरल

फर्जी तरीके से अनुदान लेने पर कही ये बात
एक सवाल के जवाब में मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि जिस भी मदरसे ने फर्जी तरीके से सरकारी अनुदान लिया है, उसकी जांच हो रही है. मंत्री ने कहा, ''सरकार माध्यमिक विद्यालयों के कायाकल्प के प्रति गंभीर है. विद्यालयों में सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम में भी पठन-पाठन की तैयारी की जा रही है. इसके साथ खेल कूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.''

स्कूलों में किताबों की कमी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच कराई जाएगी और सभी स्कूलों में किताबें भिजवाई जाएंगी. उन्होंने कहा, “सरकारी स्कूलों में शिक्षा के विकास के लिए कार्य किए जाएंगे. निजी स्कूल की तरह सरकारी स्कूलों में भी पूरी सुविधाएं दी जाएंगी.” बता दें कि योगी सरकार ने सर्वेक्षण कराने के फैसले पर तर्क दिया है कि इससे मदरसों की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और मदरसों को यूपी मदरसा बोर्ड से मान्यता दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

मदरसों का सर्वे कराने के फैसले पर असदुद्दीन ओवैसी बोले- आधुनिकरण के बहाने बीजेपी सरकार बना रही निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget