एक्सप्लोरर

Dussehra 2022: पीलीभीत की 'सच्ची रामलीला', जहां लंकेश बने 3 किरदारों की हो चुकी है मौत, रावण वध पर सहम जाते हैं लोग

Pilibhit News: पीलीभीत की रामलीला को सच्ची रामलीला कहा जाता है. इसकी वजह ये है कि यहां पर अब तक दशहरा के दिन रावण का किरदार निभाने वाले तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

Dussehra 2022: पीलीभीत (Pilibhit) में हर साल होने वाली रामलीला (Ramlila) को आम मंचन नहीं बल्कि सच्ची रामलीला कहा जाता है और इसके पीछे की वजह खास है. दरअसल इस रामलीला में रावण की भूमिका अदा करने वाले तीन पात्रों की अब तक दशहरा (Dussehra) के दिन रावण वध के दौरान ही मौत हो चुकी है. जिसके बाद से अब यहां की रामलीला एतिहासिक हो गई है. लोग इस सच्ची रामलीला कहते हैं. इस रामलीला को देखने के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं.  

पीलीभीत की 'सच्ची रामलीला'
दरअसल पीलीभीत की रामलीला में सबसे पहले साल 1962 में रावण की भूमिका निभाने वाले मंशी छेदा लाल की दशहरा के दिन ही रावण वध के दौरान मौत हो गई थी. इसके बाद साल 1978 में दशहरा वाले दिन एक बार फिर से मोती महाराज की रावण वध की लीला के समय मौत हो गई और फिर साल 1987 में कल्लू मल ने भी रावण वध लीला के दौरान ही अपने प्राण त्याग दिए. जब कल्लू मल रावण बनाकर राम से युद्ध कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई थी. इस मृत्यु के गवाह तत्कालीन डीएम, एसपी और लाखों लोगों की भीड़ भी बनी थी. रावण वध के दौरान तीन मौत होने के बाद से यहां दशहरा के दिन रावण वध नहीं होता है. 

लंकेश बने तीन किरदारों की हो चुकी है मौत

कल्लू मल की मृत्यु के बाद उनके पुत्र दिनेश रस्तोगी रावण की भूमिका निभा रहे हैं. दिनेश ने कहा कि उनके बाद भाई संजीव रावण बनेंगे. कल्लू मल की मौत के बाद उनके परिवार के सभी सदस्य अपने नाम के साथ रावण उपनाम लगाते हैं. यही नहीं उन्होंने अपनी दुकान का नाम भी लंकेश ज्वैलर्स रखा है. दिनेश रस्तोगी कहते हैं कि अगर उनसे कोई राम-राम कहता तो वो उसे बुरा मान जाते हैं क्योंकि वो खुद को रावण के परिवार से मानते हैं. रामलीला मैदान में कल्लू मल रावण की मूर्ति लगी है और पत्थर पर उस दिन की कहानी भी लिखी है जब दशहरा के दिन उनकी मौत हो गई थी और यहां की रामलीला को सच्ची रामलीला कहा जाने लगा. 

UP News: गरबा को लेकर सपा सांसद एसटी हसन का विवादित बयान, कहा- 'बहन-बेटियों की नुमाइश क्यों'  

यहां रावण वध के दिन सहम जाते हैं लोग

दिनेश रस्तोगी ने बताया कि उस दिन के बाद से यहां जब भी रावण वध होता है तो लोग सहम जाते हैं, जब तक रावण का पात्र उठ नहीं जाता तब तक न कोई जयकारा लगाया जाता और न ही कोई शोर करता है. रावण पात्र के उठते ही उद्घोष होने लगता है और लोग जयकारे लगाने लगते हैं. दिनेश रावण ने बताया कि यहां पर रावण का रोल हमेशा उनके परिवार के सदस्य ही करते आ रहे हैं. 1987 में मेरे पिता जी कल्लू मल की रावण वध के दौरान मौत हो गई थी, तभी से हमारी दुकानों का नाम रावण और लंकेश के नाम से है. रावण उपनाम हमें विरासत में मिला है और हमें इस पर गर्व है. 

ये भी पढ़ें- 

Avalanche in Uttarkashi: ग्लेशियर में एवलांच आने से 29 पर्वतारोही फंसे, 2 की मौत, सेना से शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget