एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल फिल्म सिटी का पहला चरण तय, 18 महीने में पूरा होगा काम

Noida News:फिल्म सिटी के पहले चरण को तीन भागों में ए, बी और सी में विभाजित किया गया है. इसके लिए कुल 80 एकड़ भूमि का नक्शा पास हुआ है, 26 एकड़ क्षेत्र हरित क्षेत्र ग्रीन एरिया के लिए आरक्षित रहेगा.

International Film City Noida: ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी के प्रथम चरण के लिए निर्माण मानचित्र को स्वीकृति मिल गई है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा और तय लक्ष्य के अनुसार यह कार्य 18 महीनों के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा.

फिल्म सिटी का निर्माण कार्य मैसर्स बेव्यू भटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा. प्राधिकरण और कंपनी के बीच कंसेशन एग्रीमेंट के तहत एपॉइंटेड डेट भी निर्धारित कर दी गई है जिससे निर्माण की प्रक्रिया को आधिकारिक शुरुआत मिल गई है.

तीन भागों में होगा काम

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने जानकारी दी कि फिल्म सिटी के पहले चरण को तीन भागों में ए, बी और सी में विभाजित किया गया है. इसके लिए कुल 80 एकड़ भूमि का नक्शा पास हुआ है, जिसमें से 26 एकड़ क्षेत्र हरित क्षेत्र ग्रीन एरिया के लिए आरक्षित रहेगा. शेष 54 एकड़ भूमि में 27 एकड़ ए-पार्ट, 16 एकड़ बी-पार्ट और 17 एकड़ सी-पार्ट में निर्माण किया जाएगा.

प्रथम चरण में मुख्य रूप से फिल्मिंग फैसिलिटी और फिल्म इंस्टीट्यूट की अत्याधुनिक इमारतें बनाई जाएंगी. इसके अलावा, प्राधिकरण पहले ही इस क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 75-75 मीटर चौड़ी सड़कें, एक तरफ 100 मीटर और दूसरी तरफ 130 मीटर चौड़ी सड़कें बना चुका है. साथ ही, फिल्म सिटी परिसर में 132/33 केवीए का सब स्टेशन भी स्थापित किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी.

यमुना प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित एक बैठक में फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के अधिकारियों को नक्शा सौंपा गया. बोनी कपूर ने भरोसा दिलाया है कि फिल्म सिटी का पहला चरण तय समय सीमा के भीतर यानि 18 महीनों में पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा.

यहां बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना से न केवल ग्रेटर नोएडा का फिल्म और मीडिया सेक्टर मजबूत होगा, बल्कि यह क्षेत्र रोजगार, शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय निवेश के नए अवसर भी लेकर आएगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget