एक्सप्लोरर

Muzafafrnagar News: अग्निवीर भर्ती में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ये खुलासा

Muzafafrnagar News: मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्ती में फर्जी कागजात तैयार कर अभ्यर्थियों की मदद करने वाले 4 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है. आरोपी कम उम्र के दस्तावेज तैयार कर पैसे कमाते थे.

Muzafafrnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद में चल रही अग्निवीर भर्ती (Agniveer Recruitment) में फर्जी कागजात तैयार कर धोखे से अभ्यर्थियों को भर्ती कराने में मदद करने वाले 4 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है. आर्मी इंटेलीजेंस (Army Intelligence) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन चारों धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लाखों रुपये और कई फर्जी दस्तावेज (Fake Certificate) बरामद हुए हैं. आरोपी फर्जी आधार कार्ड (Aadhaar Card) के जरिए कम उम्र के दस्तावेज तैयार करते थे. 

फर्जी दस्तावेज बनाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार
पश्चिमी यूपी के 13 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए मुजफ्फरनगर के चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 सितंबर से सेना में अग्निवीर भर्ती प्रारंभ की गई थी. भर्ती की शुरुआत से ही आर्मी इंटेलीजेंस सक्रिय हो गई थी. जो भर्ती प्रक्रिया में आने वाले अभ्यार्थियों पर नजर रख रही थी. भर्ती में फर्जीवाड़ा कर अभ्यर्थियों को भर्ती में मदद करने तथा ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आर्मी इंटेलीजेंस तथा थाना सिविल लाइन पुलिस ने गंभीरता से कदम उठाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है

पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई

थाना सिविल लाइन में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए रुपये लेकर कम उम्र के तथा अन्य फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों को दबोचा है. आरोपियों के नाम सिकंदर पुत्र वीर सिंह निवासी मोहल्ला पट्‌टी कालू ठिकोली थाना चांदीनगर जनपद बागपत और अनुज चौधरी पुत्र केन्द्र सिंह, निवासी गांव उदयपुर, थाना सोनकपुर, जनपद मुरादाबाद, प्रशांत चौधरी पुत्र मनवीर सिंह, निवासी मिठौला हजरत गढी, जनपद संभल एवं हिमांशु चौधरी पुत्र सतवीर निवासी निवासी हजरत गढी संभल को गिरफ्तार किया गया. 
UP Politics: पीएफआई बैन पर बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रतिक्रिया, संघ को नाम लेकर कही ये बात

आरोपियों के पास से बरामद हुआ ये सामान
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियो के पास से 2.35 लाख रुपये नगद बरामद किये गए है. चारों आरोपियों से 2 फर्जी आधार कार्ड, 2 मार्कशीट, एक आर्मी भर्ती एप्लीकेशन फार्म, एक मार्कशीट, एक आधार कार्ड व एक परिचय पत्र असली बरामद किया गया. इनके अलावा मार्कशीट प्रिंट करने वाले पेपर की 100 शीट और एक मोबाइल फोन भी इनके पास से मिला है. 

ये भी पढ़ें- 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget