एक्सप्लोरर

'एमएसपी गारंटी कानून को लेकर राकेश टिकैत ने सरकार को घेरा, एक बार फिर आंदोलन की धमकी दी

UP News: किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, आंदोलन तो देश में होगा, कब होगा, स्थान उसका कहां रहेगा, मुद्दे क्या-क्या होंगे ये तय किए जाएंगे लेकिन देश में अब बड़े आंदोलन होंगे.

Uttar Pradesh News: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) अलीगढ़ (Aligarh) के टप्पल इलाके में किसान नेता विजय तालान के यहां पहुंचे. इस दौरान एमएसपी (MSP) के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों से धोखा कर रही है. बड़े व्यापारियों को फायदा कैसे होगा, उस पर काम हो रहा है. उनको सस्ती जमीन, सस्ता अनाज देकर फायदा पहुंचाया जा रहा है. सरकार बिजनेसमैन के पक्ष में काम कर रही है. 

एमएसपी पर क्या कहा
टिकैत ने कहा कि, अगर सरकार एमएसपी गारंटी कानून बनाएगी तो बिहार का किसान 800 रुपये में अपना धान नहीं बेचेगा. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा का किसान सस्ते में नहीं बेचेगा. इसलिए सरकार एमएसपी गारंटी कानून नहीं देगी, क्योंकि व्यापारी को सस्ते में अनाज देना है और व्यापारी उपभोक्ताओं को महंगे में अनाज बेचने का काम करेंगे.

देश में होगा आंदोलन-टिकैत
टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में ग्राम समाज और पट्टे की जमीन को सरकार लेने का काम कर रही है. इसके लिए किसानों को एकजुट होना पड़ेगा और बड़ी लड़ाई लड़नी पड़ेगी. वहीं मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा किसानों के एक और आंदोलन खड़े करने के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि वह सरकार में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि आंदोलन तो देश में होगा, कब होगा, स्थान उसका कहां रहेगा, मुद्दे क्या-क्या होंगे ये तय किए जाएंगे लेकिन देश में अब बड़े आंदोलन होंगे.

UP News: जातिगत जनगणना को लेकर ओम प्रकाश राजभर का बयान, कहा- हर दस साल में होनी चाहिए, लेकिन...

एमएसपी पर होगा आंदोलन-टिकैत
टिकैत ने कहा कि एमएसपी पर देश में बड़ा आंदोलन होगा और दूसरे भी मुद्दे हैं. जमीन, बैंकिंग, पशु, सीड बैंक जैसे कानून सरकार लेकर आ रही है जिससे किसान और मजदूर को नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना भी सरकार की फ्लॉप योजना है. देश का नौजवान भी इस आंदोलन में शामिल होगा.

Haridwar Panchayat Election: हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने मारी बाजी, जानें- BJP-कांग्रेस का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget