एक्सप्लोरर

Mau News: थाने के मालखाने से देवालय में स्थापित किया गया 21 KG चांदी का शिवलिंग, जानिए- क्या है पूरी कहानी

Mau News: मऊ में 16 जुलाई को सरयू नदी से मिले 21 किलो की चांदी के शिवलिंग की रविवार को विधि-विधान के साथ देवालय में स्थापना कर दी गई. ये शिवलिंग तब से कोतवाली थाने के मालखाने में रखे हुए थे.

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद (MaU District) में सरयू नदी (Saryu River) में मिले 21 किलो चांदी के शिवलिंग (Shivling) को पूरे विधि विधान के साथ कोतवाली थाने के मालखाने से निकाला गया. जिसके बाद गाजे-बाजे और मंगल गीतों के साथ नगर भ्रमण किया गया. इस दौरान भगवान शिव के दर्शन करने के लिए तमाम पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में भक्त उमड़ पड़े. 16 जुलाई को ये चांदी का शिवलिंग मछुआरों को मिला था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में रखा था. पुरातत्व विभाग द्वारा इसकी जांच पड़ताल के बाद आज विधिवत पूजने के बाद देवालय में स्थापना कर दी गई.

21 किलो चांदी के शिवलिंग की स्थापना

इस शिवलिंग को श्री रजतेश्वर महादेव का नाम दिया गया है. बाबा मेलाराम लक्ष्मण घाट पर इस मंदिर में स्थापना की गई. इस दौरान दोहरीघाट थाने से लेकर घाट तक शिवभक्तों का हुजूम उमड़ा. चारों तरफ हर-हर महादेव के गगनभेदी नारे गूंजते रहे. मछुआरों को ये शिवलिंग सरयू नदी से मिला था. तभी से इसे थाने के मालखाने में रखा गया था.  रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ थाना परिसर पहुंचे.

पूजा-पाठ और विधि-विधान से हुए विराजमान

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शिवलिंग की निरंतर पूजा करने वाली महिला सिपाही सचि सिंह और प्राची पांडेय को बुलाकर माल खाना खुलवाया. दोनों महिला सिपाहियों ने सजल नेत्रों से शिवलिंग को थानाध्यक्ष को सुपुर्द किया. थानाध्यक्ष शिवलिंग को सिर पर रखकर बैठक कक्ष में ले गए. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग का रुद्राभिषेक हुआ. विधिवत पूजन-अर्चन करने के बाद थानाध्यक्ष ने फिर से शिवलिंग को सिर पर रखकर रथ तक पहुंचाया. जिसके बाद महंत बाबा मेला राम ने थानाध्यक्ष से शिवलिंग लेकर रथ पर विराजमान किया. 

Farmani Naaz: 'हर-हर शंभू' गाने पर फरमानी नाज से उलेमा नाराज, कहा- इस्लाम में नाच-गाना जायज नहीं

भक्तिमय दिखा पूरा वातावरण
इस दौरान हर-हर महादेव के नारे गूंजने लगे. भारी संख्या में महिलाएं मंगल गीत गाने लगीं. गाजे-बाजे के साथ रथ नगर भ्रमण के लिए निकला. जगह-जगह फूलों की वर्षा होने लगी. चारों तरफ भक्तिमय वातावरण हो गया. नगर भ्रमण करते समय रथ को खींचने के लिए होड़ लगी हुई थी. जैसे ही रजत शिवलिंग परम तपस्वी मेला राम परिसर में पहुंचा इंद्रदेव भी प्रसन्न हो गए और पांच मिनट तक झमाझम बारिश हुई. सरयू नदी से मिले 21 किलो वजनी शिवलिंग को लक्ष्मण घाट के बाबा मेला राम परिसर में पूरे विधि विधान के साथ स्थापित किया गया. थानाध्यक्ष ने शिवलिंग को बाबा मेला राम सेवा समिति को सुपुर्द कर दिया क्योंकि चांदी के शिवलिंग पर किसी ने भी इतने दिनों में अपना अधिकार नहीं जताया था. 

ये भी पढ़ें- 

UP MLC Election 2022: यूपी एमएलसी चुनाव में कौन किस पर है भारी? जानिए- वोटिंग की प्रक्रिया और राजनीतिक समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget