एक्सप्लोरर

UP News: अचानक इंटर कॉलेज के निरीक्षण पर पहुंची राज्यपाल, गैर हाजिर छात्रों को फोन लगाया और पूछा...

UP News: सोमवार को राज्यपाल आनंदी पटेल अचानक लखनऊ के नेशनल इंटर कॉलेज पहुंची. यहां उन्होंने कॉलेज के छात्रों से बात की और क्लासरूम, लैब, स्टाफ रूम ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया.

UP News: यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandiben Patel) सोमवार को अचानक लखनऊ (Lucknow) के नेशनल इंटर कॉलेज (National Inter Collage) पहुंची और यहां का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कॉलेज के छात्रों से बात की, जो छात्र नहीं आए थे उन्हें फोन कर अनुस्थित होने का कारण पूछा. वहीं दूसरी तरफ कॉलेज के क्लासरूम, लैब, स्टाफ रूम, ऑडिटोरियम और स्टोर रूम का निरीक्षण किया. इस दौरान राज्यपाल कॉलेज में गंदगी को लेकर नाराज दिखाई दीं और उन्होंने परिसर की साफ सफाई के निर्देश दिए. 

राज्यपाल का दिखा अलग अंदाज

निरीक्षण के दौरान आनंदी बेन पटेल का एक अलग ही अंदाज नजर आया, वो छात्रों को अभिभावक की तरह समझाती हुई दिखाई दीं, तो कभी शिक्षक की तरह उनकी पढ़ाई को लेकर सवाल किए. उन्होंने अनुपस्थित छात्रों को फोन लगाकर नहीं आने का कारण पूछा और समझाया कि जिस दिन वो गैरहाजिर रहेंगे उस दिन का पाठ उनसे छूट जाएगा, जिससे उनकी पढ़ाई का नुकसान होगा. इसलिए उन्हें रोजाना स्कूल आना चाहिए. राज्यपाल ने वहां मौजूद कई छात्रों से उनकी गतिविधियों, शिक्षा, पारिवारिक विषयों और स्कूल आने के साधनों की जानकारी ली. 

छात्रों से पाठ्यक्रम से जुड़े पूछे सवाल

छात्रों से बात करते हुए राजय्पाल ने उन्होंने कुल छात्रों और उपस्थित छात्रों की संख्या को ब्लैक बोर्ड पर लिखवाया और उनसे कहा कि उन्हें रोजाना इसी तरह अपनी उपस्थिति को बोर्ड पर लिखना चाहिए. इसके बाद उन्होंने पाठ्यक्रम को लेकर सवाल किए और लैब में प्रैक्टिकल भी करवाए. 

Twin Tower Demolition: 'सभी गैर-कानूनी इमारतों में बारूद लगा देना चाहिए', ट्विन टावर गिराए जाने पर बोले अखिलेश यादव

गंदगी और धूल देखकर आया गुस्सा
छात्रों से बात करने के बाद राज्यपाल ने पूरे परिसर का दौरा किया. उन्होंने स्टाफ रूम देखा, क्लासरूम का जायजा लिया, लैब देखी और ऑडिटोरियम का भी दौरा किया. इस दौरान उन्हें कई जगह गंदगी और बेंचों पर धूल जमी देखी, जिससे उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने कॉलेज प्रशासन से नाराजगी जाहिर की. उन्होंने निर्देश यहां साफ-सफाई के निर्देश दिए. आनंदी बेन पटले जब निरीक्षण करने पहुंची तो उनके साथ डीएम सूर्यपाल गंगवा और प्रिंसिपल रामचंद्र भी मौजदू रहे. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर CM योगी का बड़ा दावा- यूपी की सभी सीटों पर जीतेगी BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget