एक्सप्लोरर

Etah Murder: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पिता ने की बेटी की हत्या, शव को पेड़ पर लटकाया और फिर जला दिया

Etah Murder: यूपी के एटा में एक पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को पेड़ से लटका दिया. बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पिता के अवैध संबंधों का विरोध किया था.  

Etah Murder: यूपी के एटा (Etah) जनपद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां पिता के अवैध संबंधों का विरोध करने पर बेटी की हत्या कर दी गई. जल्लाद पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर उसके शव को नीम के पेड़ से लटका दिया और फिर इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अपने कुछ साथियों के साथ शव को उतार कर जला दिया. ये मामला जलेसर (Jalesar) थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव का है. लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस (Police) ने आरोपी पिता समेत 5 के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या

खबर के मुताबिक गणेश पुर गांव में रहने वाले ब्रजवासी का शादीशुदा होने के बावजूद एक दूसरी महिला कुमारी हेमलता से से अवैध संबंध चल रहा था. बृजवासी के 15 साल की बेटी नीलू ने जब इस बात का विरोध किया तो पिता ने बेटी की हत्या कर दी. लड़की मां शकुंतला देवी ने अब पति के खिलाफ थाना प्रभारी जलेसर को तहरीर दी है. तहरीर के मुताबिक उसकी शादी 17 साल पहले आरोपी ब्रजवासी से हुई थी. साल 2014 से उसके पति बृजवासी का अवैध संबंध थाना रिजोर के बाकलपुर की रहने वाली महिला हेमलता से चल रहा था.  

बेटी की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया

22 अगस्त की रात तो जब बेटी नीलू ने पिता के अवैध संबंधों का विरोध किया तो पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को घर पास लगे नीम के पेड़ से लटका दिया. इसके बाद गांव के रहने वाले विनोद और दूसरे साथियों के साथ पेड़ से उसके शव को उतारा और पुलिस को बिना सूचना दिए ही जला दिया. शकुंतला देवी ने इस मामले में आरोपी बृजवासी, हेमलता, मनोरमा, विनोद, भूरी सिंह के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करते हुए जलेसर थाने में तहरीर दी है. 

Watch: मंत्री अजय मिश्रा टेनी का विवादित बयान, राकेश टिकैत को बताया दो कौड़ी का आदमी, वीडियो वायरल

पुलिस ने शिकायत की दर्ज
इस संबंध में एटा के अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गणेशपुर गांव में एक शख्स ने अपनी बेटी की हत्या कर दी और पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को जला दिया. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

Watch: आजमगढ़ जेल में मौजूद थे अखिलेश यादव, बाहर पूर्व MLC और जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यकर्ता को पीटा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget