एक्सप्लोरर

Bulandshahr News: बुलंदशहर में पूर्व बसपा विधायक हाजी अलीम के बेटों का घर कुर्क, हत्या मामले में चल रहे हैं फरार

Bulandshahr News: पूर्व विधायक हाजी अलीम के बेटे असद और जैद पर अपने चाचा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी युनूस के काफिले पर जानलेवा हमला करने का आरोप है. इस हमले में एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई थी.

Bulandshahr News: बुलंदशहर में आज बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व विधायक हाजी अलीम (Haji Aleem) के घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की गई. हाजी अलीम के दो बेटे असद और जैद, हत्या व हत्या की कोशिश के मुकदमे में वांछित चल रहे हैं. पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश है. दोनों पर पुलिस (Police) की तरफ से 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है. प्रशासन के द्वारा इन पर गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए कुर्की की ये कार्रवाई की गई है. 

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल पूर्व विधायक हाजी अलीम के बेटे असद और जैद पर अपने चाचा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी युनूस के काफिले पर जानलेवा हमला करने का आरोप है. इस हमले में हाजी यूनुस के एक समर्थक की गोली लगने से मौत हो गई थी. इसके अलावा कई समर्थक गोली लगने से घायल हो गए थे. पुलिस इस मामले में हमले में शामिल शार्प शूटरों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि असद और जैद अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. दोनों आरोपी भाईयों पर 25-25 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया गया है. 

प्रशासन ने कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित सरायधारी मोहल्ले में बीएसपी के पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के घर की कुर्की की गई. इस मामले में और ज्यादा जानकारी देते हुए एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि 5 दिसंबर 2021 को पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी युनूस के काफिले पर हमला हुआ था. जिसमें एक खालिद नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 5 से 6 लोग गोली लगने से घायल हुए थे. इस मामले में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में मुकदमा पंजीकृत किया गया था. 

एएसपी ने बताया कि इस मामले में कुछ लोग वांछित चल रहे थे. जिसमें हाजी अलीम के दो बेटे भी शामिल थे. दोनों बेटे फरार है जिसके बाद दोनों की प्रॉपर्टी कुर्क की गई है. इनकी संपत्तियां हमारे संज्ञान में आई हैं. इन दोनों को कुर्क किया गया है. प्रॉपर्टी का मूल्यांकन किया जा रहा है ये संपत्तियां करोड़ों की है. 

ये भी पढ़ें- Mainpuri By-Election: 'मैनपुरी में यादव और मुस्लिम अधिकारियों को किया जा रहा परेशान', अखिलेश ने फिर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget