एक्सप्लोरर

UP Politics: कीर्ति कोल को लेकर ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर वार, कहा- जब नाश मनुज पर छाता है...

UP News: सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल का नामांकन खारिज होने के बाद बीजेपी ने सवाल उठाया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा अपने चरित्र और चेहरे को बदल नहीं पा रही है.

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने विधान परिषद चुनाव में आदिवासी महिला उम्मीदवार को उतारकर जो दांव चला था वह उल्टा पड़ गया है. कीर्ति कोल (Kirit Kol) का नामांकन खारिज हो गया है, कीर्ति कोल का नामांकन रद्द होने की जो वजह सामने आई है उसके मुताबिक कीर्ति की उम्र उतनी नहीं थी जितनी विधान परिषद का चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम उम्र होनी चाहिए. ऐसे में सवाल समाजवादी पार्टी इलेक्शन मैनेजर्स पर उठ रहा है वहीं बीजेपी (BJP) ने भी इसे लेकर सपा पर निशाना साधा है.

ब्रजेश पाठक का सपा पर जोरदार निशाना
यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का साफ तौर पर कहना है कि समाजवादी पार्टी अपने चरित्र और चेहरे को बदल नहीं पा रही है जिस प्रकार सपा सत्ता में रही है उसी ढंग से आज भी काम कर रही है .पाठक ने कहा कि उन्होंने सदन में कहा था जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है कुछ ऐसी स्थिति सपा की है. वह साफ तौर पर कह रहे हैं कि सपा को पहले से ही पता था कि उनकी उम्मीदवार जीत नहीं पाएंगी, लेकिन उसके बावजूद एक आदिवासी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ना पहुंचाने का काम किया. यही नहीं नामांकन पत्र भरते समय भी सतर्कता नहीं बरती उसमें इतनी बड़ी त्रुटि कर दी. 

UP News: अखिलेश यादव के 'झाड़-फूंक' वाले बयान पर ओमप्रकाश राजभर का पलटवार, जानिए- क्या कहा? 

सपा को संविधान तक की जानकारी नहीं 

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा डूबता हुआ जहाज है और अपने कर्मों के चलते ही पार्टी की आज ये स्थिति हुई है. वहीं बीजेपी की विधान परिषद की उम्मीदवार निर्मला पासवान ने भी सपा पर हमला बोला और कहा कि सपा को संविधान की जानकारी नहीं है, इसीलिए उनके उम्मीदवार का पर्चा खारिज हुआ है. इसके साथ ही महिला उम्मीदवार का नामांकन पत्र जानकारी ना होने की वजह से खारिज होने पर उन्होंने दुख भी जाहिर किया. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget