एक्सप्लोरर

UP News : बीजेपी ने वाराणसी में बृजेश सिंह के खिलाफ अब तक घोषित नहीं किया है उम्मीदवार, क्या फिर मिलेगा वाकओवर?

UP News : बृजेश सिंह ने 16 मार्च को ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया था. उनकी ओर से दो सेट में पर्चा दाखिल किया गया है. पर्चा दाखिल करने उनकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह अपने समर्थकों के साथ गई थीं. 

बीजेपी ने शनिवार को विधान परिषद चुनाव के अपने 30 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए. प्रदेश में इस समय विधान परिषद की 36 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. इनके नामांकन की प्रक्रिया 15 मार्च से चल रही है. नामांकन की अंतिम तारीख 21 मार्च है. लेकिन बीजेपी ने अभी तक 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है. इनमें वाराणसी सीट भी शामिल है. माफिया की छवि रखने वाले बृजेश सिंह वहां के निवर्तमान एमएलसी हैं.

कैसा है वाराणसी सीट का मुकाबला?

विधान परिषद की ये 36 सीटें स्थानीय निकाय कोटे की हैं. बीजेपी ने 2016 के चुनाव में भी वाराणसी सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था. इस वजह से बृजेश सिंह की जीत आसान हो गई थी.इस बार के चुनाव में वाराणसी सीट पर सपा ने उमेश कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया है. वो 21 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे. उमेश चिरईगांव ब्लॉक के रैमला गांव के रहने वाले हैं.इस समय वो सपा में बूथ प्रभारी स्तर के नेता हैं. वहीं लोकदल ने जयराम पांडेय को मैदान में उतारा है.

बृजेश सिंह ने 16 मार्च को ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया था. उनकी ओर से दो सेट में पर्चा दाखिल किया गया है. पर्चा दाखिल करने उनकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह अपने समर्थकों के साथ गई थीं. 

UP News: गोरखपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जानिए दोनों नेताओं ने किन मुद्दों पर की चर्चा

वाराणसी सीट पर 2016 में सपा की मीना सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार बृजेश सिंह के बीच कांटे की टक्कर थी. इसके बाद भी बृजेश सिंह ने मीना सिंह को 1 हजार 954 वोटों से मात दे दी थी. उस समय बृजेश सिंह को 3 हजार 38 और मीना को 1 हजार 84 वोट मिले थे. लग रहा है कि बीजेपी एक बार फिर बृजेश सिंह को वाकओवर देने के मूड में है. 

कौन हैं बाहुबली बृजेश सिंह?

बृजेश सिंह की छवि बाहुबली की है. वो अभी जेल में बंद हैं. उन पर कई मुकदमे चल रहे हैं. पुलिस ने उन्हें 2008 में ओडिशा से गिरफ्तार किया था. उसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश लाया गया. अभी वो वाराणसी सेंट्रल जेल में बंद हैं. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने माफियों पर कड़ी कार्रवाई की है. उनकी कई संपत्तियां जमींदोंज की गई हैं. इनमें बृजेश सिंह के विरोधी मुख्तार अंसारी का नाम प्रमुख है. खबरों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ सरकार ने बृजेश सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भी इसी आधार पर योगी आदित्यनाथ की सरकार की ओर से माफियाओं पर की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए गए थे. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने इस पर सवाल उठाए थे. 

UP MLC Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 30 उम्मीदवारों की लिस्ट, दूसरे दलों से आए नेताओं को भी टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget