एक्सप्लोरर

UP News: गोरखपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जानिए दोनों नेताओं ने किन मुद्दों पर की चर्चा

UP News: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत होली के दिन गोरखपुर पहुंचे. वो संघ कार्यालय माधव धाम में रुके हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत ने करीब 40 मिनट तक बातचीत की.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को गोरखपुर पहुंचे. उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे मुलाकात की. दोनों की मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली. योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं.इससे पहले उनकी मोहन भागवत से हुई मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत की यह पहली मुलाकात है.भागवत आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर पहुंचे हैं.

गोरखपुर क्यों गए हैं आरएसएस प्रमुख

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत होली के दिन गोरखपुर पहुंचे. वो संघ कार्यालय माधव धाम में रुके हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 7 बजे माधव धाम पहुंचे मोहन भागवत से मुलाकात की.दोनों नेताओं ने करीब 40 मिनट तक बातचीत की. मुख्यमंत्री वहां से 7 बजकर 40 मिनट पर रवाना हो गए. योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. ऐसे में यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है.कहा जा रहा है कि इस दौरान भागवत और योगी ने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की. उनसे मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ ने संघ प्रमुख को शपथ ग्रहण का निमंत्रण भी दिया.

Uttarakhand Politics: उतराखंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह जल्द, PM Modi सहित ये दिग्गज नेता हो सकते हैं शामिल

आरएसएस प्रमुख का गोरखपुर में क्या कार्यक्रम है

संघ प्रमुख गोरखपुर में मंगलवार तक रहेंगे. वो 20 और 21 मार्च को संगठन श्रेणी और जागरण श्रेणी की बैठक लेंगे. इसमें प्रांत कार्यकारिणी शामिल होगी.यह बैठक माधव भवन में होगी.संघ चालक गोरक्ष प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक में उनके कार्यों की समीक्षा करेंगे.वो 22 मार्च की शाम गुरु गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होने वाले कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक और उनके परिजन हिस्सा लेंगे.इस कार्यक्रम में करीब 1000 लोगों को बुलाया गया है.

UP MLC Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 30 उम्मीदवारों की लिस्ट, दूसरे दलों से आए नेताओं को भी टिकट

विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत की यह पहली मुलाकात है.संघ प्रमुख के तौर पर मोहन भागवत पांचवीं बार गोरखपुर पहुंचे हैं. पहली बार वह कार्यकारी मंडल की बैठक में हिस्सा लेने गोरखपुर गए थे.इसमें देश भर के संघ के पदाधिकारी गोरखपुर में जुटे थे.दूसरी, तीसरी और चौथी बार वह गोरक्ष प्रांत की बैठक के लिए गोरखपुर आए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget