एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 30 उम्मीदवारों की लिस्ट, दूसरे दलों से आए नेताओं को भी टिकट

UP MLC Election 2022 : बीजेपी ने विधान परिषद चुनावों के लिए अपने 30 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय कोटे की 36 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी  (BJP) ने विधान परिषद चुनावों (MLC Election 2022) के लिए अपने 30 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय कोटे की 36 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं. इसके लिए मतदान 9 अप्रैल और मतगणना 12 अप्रैल को कराई जाएगी. परिषद चुनाव के लिए नामांकन का काम 15 मार्च से फिर शुरू हुआ है. यह 21 मार्च तक चलेगा. बीजेपी को अभी 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करनी है.

कौन किस सीट से लड़ेगा चुनाव

बीजेपी की ओर से जारी सूची के मुताबिक मुरादाबाद-बिजनौर सीट से सत्यपाल सैनी, रामपुर-बरेली सीट से कुंवर महाराज सिंह, बदायूं सीट से वागीश पाठक, पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट से डॉक्टर सुधीर गुप्ता, हरदोई से  अशोक अग्रवाल, खीरी से अनूप गुप्ता, सीतापुर से पवन सिंह चौहान, लखनऊ-उन्नाव सीट से रामचंद्र प्रधान, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.

वहीं प्रतापगढ़ सीट से हरिप्रताप सिंह, बाराबंकी से अंगद कुमार सिंह, बहराइच से डॉक्चर प्रज्ञा त्रिपाठी, गोंडा से अवधेश सिंह मंजू, फैजाबाद से हरिओम पांडेय, गोरखपुर-महाराजगंज से सीपी चंद, देपरिया से डॉक्टर रतनपाल सिंह, आजमगढ़-मऊ सीट से अरुण कुमार यादव, बलिया से रविशंकर सिंह पप्पू, गाजिपुर सीट से चंचल सिंह, इलाहाबाद से केपी श्रीवास्तव, बांदा-हमीरपुर से जितेंद्र सिंह सेंगर, झांसी-जालौन-ललितपुर से रमा निरंजन, इटावा-फर्रुखाबाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी, आगरा फिरोजाबाद सीट से विजय शिवहरे बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में होंगे.

बीजेपी ने दूसरे दलों से आए लोगों को दिए टिकट

इनके अलावा मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट से ओमप्रकाश सिंह, मथुरा-एटा-मैनपुरी की दूसरी सीट से आशीष यादव आशु, अलीगढ़ से ऋषिपाल सिंह, बुलंदशहर सीट से नरेंद्र भाटी, मेरठ-गाजियाबाद से धर्मेंद्र भारद्वाज और मुजफ्फरनगर-सहारनपुर सीट से वंदना मुदित वर्मा को टिकट दिया गया है. 

बीजेपी ने दूसरे दलों से इस्तीफा देकर आए विधान परिषद के सदस्यों को टिकट दिया है. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर और पूर्वांचल की बलिया सीट शामिल है. गोरखपुर में सीपी चंद इसके पहले के चुनाव में सपा के टिकट पर जीते थे. बाद में वो बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी ने उन्हें विधान परिषद चुनाव के मैदान में उतारा है. इसी तरह सपा छोड़कर बीजेपी में रविशंकर सिंह पप्पू को बीजेपी ने टिकट दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget