एक्सप्लोरर

Raebareli News: रायबरेली में करोड़ों की लागत से तैयार हुआ बीजेपी का नया दफ्तर, जेपी नड्डा करेंगे वर्चुअली उद्घाटन

Raebareli BJP News Office: रायबरेली में बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए करोड़ों की लागत से नया दफ्तर तैयार हो गया है. पहले यहां पर एक कमरे से ही बीजेपी का कामकाज चलता था.

BJP New Office Is Ready In Raebareli: रायबरेली (Raebareli) में बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP Workers) का एक लंबे अरसे का इंतजार अब खत्म हो गया है. सालों से यहां एक कमरे में चलने वाला बीजेपी दफ्तर अब करोड़ों की बिल्डिंग में स्थानांतरित होने जा रहा है. 10 जून को इस कार्यालय का उद्घाटन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) गोरखपुर (Gorakhpur) से वर्चुअली करेंगे. इस मौके पर सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) के भी मौजूद रहने की उम्मीद जताई जा रही है. शहर से बाहर त्रिपुला महाराजगंज रोड (Maharajganj Road) पर यह बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है. अब यहीं से बीजेपी की रणनीति तैयार हुआ करेगी. 

रायबरेली में बीजेपी का नया दफ्तर तैयार
शहर के महाराजगंज रोड पर भारतीय जनता पार्टी का भव्य कार्यालय बनकर तैयार हो चुका है. तीन मंजिला बिल्डिंग में अब बीजेपी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का नया ठिकाना होगा. वहीं से अब सभी क्रियाकलापों का संचालन कराया जाएगा. अभी तक बीजेपी कार्यालय सुपर मार्केट में एक छोटे से कमरे से संचालित हो रहा था. जहां कार्यकर्ताओं की बात तो दूर पदाधिकारियों के बैठने की ठीक से व्यवस्था नहीं थी. अब यह कार्यालय त्रिपुला से महाराजगंज रोड पर बनकर तैयार हो चुका है. 

बीजेपी दफ्तर की खासियतें
आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के पहले चुनावी रणनीति व संचालन अब बीजेपी के नए कार्यालय से शुरू होगा. क्योंकि ये कार्यालय लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से चंद कदम की दूरी पर बनकर तैयार हुआ है. इसलिए बीजेपी के प्रदेश स्तर के नेताओं का भी आना जाना व बैठक करना अब आम बात मानी जा रही है. करोड़ों की लागत से बनकर यह बिल्डिंग तैयार हो चुकी है. इसमें वे सभी भौतिक सुख सुविधाएं मौजूद हैं जो एक वीआईपी कार्यालय में होनी चाहिए. साथ ही तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरे भी हर जगह लगे हुए हैं जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाए गए हैं. फिलहाल अब बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नए कार्यालय के उद्घाटन व प्रवेश का इंतजार है.
UP MLC Election 2022: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य समेत इन नेताओं को दिया टिकट

इस कार्यालय का निर्माण काम कोरोना काल से पहले ही शुरू हो गया था, लेकिन बीच में कोरोना की वजह से इसे बंद कर देना पड़ा. लेकिन अब जबकि ये दफ्तर बनकर तैयार हो गया है तो बीजेपी कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए रणनीति तैयार करने का एक अच्छा ठिकाना भी मिल गया है. 

ये भी पढ़ें- 

चाचा शिवपाल को अखिलेश यादव ने दिया एक और बड़ा झटका, क्या दोनों की राहें हो गई जुदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget