एक्सप्लोरर

Bareilly News: बीजेपी नेता निदा खान को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- बीजेपी से किनारा करे लें वर्ना...

Bareilly News:आला हजरत परिवार की बहु निदा खान एक बार फिर से सुर्ख़ियो में हैं. उन्हें बीजेपी में शामिल होने की वजह से जान से मारने की धमकी मिली है.

Bareilly News: आला हजरत परिवार की बहु निदा खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार उन्हें बीजेपी में शामिल होने की वजह से जान से मारने की धमकी मिली है. निदा को उसकी ससुराल वालों ने जान से मारने की धमकी दी है. निदा खान को धमकी मिली कि वो बीजेपी से किनारा करे लें. अब निदा की तहरीर पर बारादरी थाने में उनके पति समेत ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. बता दें कि निदा का अपने पति से तलाक का केस चल रहा है.

3 तलाक़ कानून के बारे में लोगों को बताया
बारादरी के शाहदाना इलाके में रहने वाली निदा खान चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं थी. उसके बाद प्रदेश भर में उन्होंने बीजेपी के लिए प्रचार किया और बीजेपी की योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी दी. निदा ने मुस्लिम बाहुल्य इलाको में जाकर बताया कि मोदी सरकार ने तीन तलाक कानून बनाकर मुस्लिम बहनों को बहुत बड़ा सुरक्षा कवच दिया है. इन्ही सब वजहों से निदा को धमकी दी गई कि उन्हें और उनके परिवार वालों को जान से मार दिया जाएगा.

निदा को जान से मारने की धमकी मिली
निदा खान का कहना है कि उनके मामा की बेटी की शादी थी, जिसके लिए धमकी दी गई की निदा उस शादी में शामिल न हों. निदा जब उस शादी में पहुंची तो उस शादी में उनके पति भी थे, जहां उनको काफिर कहा गया. निदा को जान से मारने की धमकी दी गई. जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से की. एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. निदा अब तक कई बार अपने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवा चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने आज तक उन लोगों को गिरफ्तार नहीं किया. 

निदा को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं 
निदा खान हिजाब बुर्का पहनती हैं, वो हिजाब और बुर्के में ही लोगो के बीच जाती हैं और बीजेपी का प्रचार करती हैं. बीजेपी की मीटिंगों में भी वो ऐसे ही जाती हैं. निदा को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं जिस वजह से उन्हें पुलिस की सुरक्षा भी मिली हुई है. निदा दुनियाभर के जाने-माने आला हजरत परिवार की बहू हैं. उलको पति शिरान ने 3 तलाक़ देकर मारपीट करके घर से निकाल दिया था. 

उसके बाद निदा ने 3 तलाक के खिलाफ मुहिम शुरू की और आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी के नाम से एक एनजीओ बनाई. जिसके बाद निदा हमेशा सुर्खियो में रहने लगीं. निदा खान के खिलाफ कुछ सालों पहले फतवा जारी किया गया था, जिसमें उन्हें और उसके परिवार वालो को इस्लाम से खारिज कर दिया गया था. 

यह भी पढ़ें: Bareilly News: बरेली में बोले मंत्री धर्मपाल सिंह- हमारे पास एक बुलडोजर विकास और एक विनाश का, आवारा पशुओं से मिलेगा छुटकारा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget