एक्सप्लोरर

Bijnor News: बिजनौर में प्रेमिका से शादी के लिए रची खौफनाक साजिश, अंजान शख्स को कार में बिठाकर जलाया, ऐसे हुआ खुलासा

Bijnor News: पुलिस के मुताबिक आरोपी सुशील ने प्यार के चक्कर में साजिश रची ताकि समाज और पुलिस को लगे कि उसकी मौत हो गई है और वो अपनी प्रेमिका के साथ नई ज़िंदगी शुरू कर सके.

Bijnor Crime News: बिजनौर में एक हैरान करने वाला मामला आया है जहां भारी भरकम कर्ज से बचने और प्रेमिका से शादी करने के लिए एक शख्स ने खौफनाक साजिश की. इस शख्स ने एक अंजान अधेड़ उम्र के शराबी को अपनी कार में बिठाया और उस पर तेल छिड़कर कार में आग के हवाले कर दिया. ताकि सबको लगे की उसकी कार हादसे में मौत हो गई है. इससे पहले की उसकी साजिश कामयाब हो पाती पुलिस ने उस पर पानी फेर दिया और अपनी सूझ-बूझ से कार में सवार शख्स को बचा लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 
 
प्रेमिका से शादी के लिए रची खौफनाक साजिश
पुलिस के मुताबिक बिजनौर के चांदपुर का रहने वाला आरोपी सुशील कुमार गुप्ता 20-30 नवंबर की रात को अपना कार में सवार होकर शराब की हट्टी पर जा पहुंचा, जहां पर उसे अंजान अधेड़ उम्र का शराबी मदनपाल मिला. सुशील ने उसे अपनी बातों में फंसाया और उसे खूब सारी शराब पिटाई. इसके बाद वो उसे अपनी कार में बिठाकर बिजनौर ले आया, जहां मौका देखते ही उसने बेसुध पड़े शराबी पर तेल छिड़कर कार को आग के हवाले कर दिया. इस बीच पुलिस वहां पहुंच गई और उन्होंने अपनी सूझ-बूझ से आग से झुलसे शराबी को कार से बाहर निकाल लिया. इसके बाद पुलिस उसे तत्काल अस्पताल ले गई, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. 
 
जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात
पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की, तो बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई. पुलिस ने बताया कि सुशील शादी-शुदा था और उस पर भारी-भरकम कर्ज भी था. उसका हरिद्वार की रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध था. प्यार के चक्कर में सुशील ने ये साजिश रची ताकि समाज और पुलिस को लगे कि उसकी मौत हो गई है और वो अपनी प्रेमिका के साथ नई ज़िंदगी शुरू कर सके. यही नहीं उसने अपना फर्जी आधारकार्ड तक बनवा लिया था, जिसमें उसका नाम सुशील से पप्पू खान लिखा था.
 
आरोपी सुशील समेत 3 गिरफ्तार
सुशील ने कर्ज और परिवार से छुटकारा पाने के लिए जो साजिश रची वो उसे भारी पड़ गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुशील, उसकी प्रेमिका और एक अन्य साथी लाल बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है. पकड़े गए सुशील के पास से पुलिस ने स्कूटी, 35 चेक, 13 लाख 50 हज़ार नकद, पिस्टल 32 बोर व ज़िंदा कारतूस के साथ फर्जी आधार कार्ड भी मिले हैं. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget