एक्सप्लोरर

यूपी में 3 से 6 साल तक के बच्चों के लिए बड़ा फैसला, सभी 75 जिलों में जल्द शुरू होगी योजना

UP News: भारत सरकार और यूनिसेफ की रिपोर्ट्स में भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कुपोषण की गंभीर स्थिति सामने आ चुकी है.

UP News: उत्तर प्रदेश में कुपोषण के खिलाफ लड़ाई को नई मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी पहल की है. मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री सुपोषण योजना’ को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं. इस योजना का मकसद प्रदेश के गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कर स्वस्थ बनाना है.

शनिवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 3 से 6 वर्ष की उम्र के बच्चों को हर सुबह पौष्टिक स्वल्पाहार (नाश्ता) दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ डॉ. भीमराव अंबेडकर जीरो पॉवर्टी मिशन के अंतर्गत चिन्हित परिवारों के बच्चों, आकांक्षात्मक जिलों और विकासखंडों में रहने वाले बच्चों को मिलेगा.

सीएम योगी ने निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में टेक होम राशन (THR) की यूनिटें स्थापित की जाएं. अभी प्रदेश के 43 जिलों में कुल 204 यूनिटें संचालित हैं, जिन्हें अब पूरे राज्य में बढ़ाया जाएगा. इन इकाइयों में तैयार होने वाला राशन आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं तक पहुंचेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि THR में स्थानीय खाद्य उत्पादों जैसे प्रतापगढ़ का आंवला, गुड़ और श्रीअन्न (मिलेट्स) को शामिल किया जाएगा, ताकि स्थानीय किसानों और उत्पादकों को भी लाभ मिल सके. उन्होंने इस पूरे सिस्टम में 100% पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

कुपोषण से जुड़े गंभीर मामलों जैसे स्टंटिंग (बौनापन), अंडरवेट (कम वजन) और वास्टिंग (कमज़ोर शरीर) की सतत निगरानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्थानीय प्रशासन को मिलकर काम करना होगा.

योगी सरकार पहले ही ‘संभव अभियान’ के तहत गंभीर कुपोषित बच्चों के इलाज और देखरेख के लिए काम कर रही है. इस अभियान से हजारों बच्चों को लाभ मिला है. अब यह नया कदम इस दिशा में और मजबूती लाएगा.

मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि जिन गरीब परिवारों के पास पशु नहीं हैं, उन्हें एक गाय दी जाएगी, जिससे वे दूध प्राप्त कर सकें और पोषण स्तर में सुधार हो.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget