एक्सप्लोरर

UP News: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने बिहार के CM नीतीश कुमार से की मुलाकात, जानें- क्या हुई बात?

UP Politcs: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की.

Chandra Shekhar Azad Meets Nitish Kumar: एनडीए गठबंधन से अलग होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (NItish Kumar) लगातार विपक्षी दलों के नेताओं को एकजुट करने में लगे हुए हैं. ताकि लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) में बीजेपी (BJP) को मजबूती के साथ टक्कर दी जा सके. इसी सिलसिले में भीम आर्मी (Bhim Army) के चीफ और आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) के मुखिया चन्द्र शेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को लेकर चर्चा की और रणनीति पर बात की. 

मुलायम और अखिलेश से भी मिल चुके हैं नीतीश

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही नीतीश कुमार की लोकसभा चुनाव को लेकर सक्रियता तेज हो गई है. हाल के दिनों में उन्होने विपक्ष को एकजुट करने के लिए विपक्षी दलों के कई बड़े नेताओं से मुलाकात भी की थी. नीतीश 3 दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए थे, जहां उन्होंने सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी. नीतीश कुमार मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे, मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि था कि हम सब साथ हैं.

राहुल गांधी समेत कई नेताओं से मिल चुके हैं नीतीश

सपा अध्यक्ष के अलावा नीतीश कुमार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा से भी मुलाकात कर चुके हैं, मंगलवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी उनके एक अणे स्थित निवास पर मुलाकात की थी. दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बात हुई. विपक्ष को एकजुट करने के लिए नीतीश कुमार का लगातार मुलाकात का सिलसिला जारी है.

ये भी पढ़ें- 

 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: मुख्यमंत्री योगी 200 लोगों की सुनी फरयादें, अधिकारियों से बोले- बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही
मुख्यमंत्री योगी 200 लोगों की सुनी फरयादें, अधिकारियों से बोले- बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget