एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में कूड़े के ढेर में मिली जीवन रक्षक दवाइयां, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, CMO ने दिए जांच के आदेश

Basti News: बस्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जीवन रक्षक दवाएं कूड़े के ढेर में पड़ी दिखाई दीं. इस वीडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.

Basti News: यूपी सरकार भले ही अपने स्वास्थ्य व्यवस्था (Health Service) को चमकाने के लिए अरबों रुपये खर्च कर रही हो लेकिन इसका असर अस्पतालों में देखने को नहीं मिल रहा है. आलम ये है कि सरकार जिन जीवन रक्षक दवाओं (Life Saving Medicine) को लाखों रुपये खर्च करके खरीदती है, ताकि गरीब लोगों के स्वास्थ्य को सुधारा जा सके, उनकी जान को बचाया जा सके, वहीं जीवन रक्षक दवाएं बस्ती के अस्पताल में कूड़े के ढेर की तरह फेंक दी जाती हैं. ये दवाएं गरीबों को मिल तक नहीं पाती और विभागीय जिम्मेदार लोग इन दवाईयों को कूड़े की तरह पटक देते हैं. 

कूड़े के ढेर में जीवन रक्षक दवाएं

बस्ती के साऊंघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऐसा ही अजब हाल दिखाई दिया जहां कई जीवन रक्षक दवाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिली. अस्पताल गए किसी शख्स ने इन दवाओं का एक वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद ये वीडियो जिला प्रशासन के पास पहुंच गया, ये वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. सीएमओ ने इस मामले की गंभीरता से लेते हुए इंक्वायरी टीम गठित कर की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साऊँघाट से इन दवाओं के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. इतना ही नहीं है जांच टीम को सीएमओ ने यह भी निर्देश दिया है कि इन दवाओं की विस्तृत जानकारी उन्हें दें. फिलहाल सीएमओ ने सीएससी के चीफ फार्मासिस्ट को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. 

UP Politics: बीजेपी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में क्या होगा सपा का 'गेम प्लान', अखिलेश यादव ने किया खुलासा

सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

सीएमओ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मामला संज्ञान में आते ही वहां चीफ फार्मासिस्ट को हटा दिया गया है. दवाओं की एक्सपायरी कब है, दवाओं के रखरखाव की जिम्मेदारी चीफ फार्मासिस्ट की होती है. इसकी जांच के लिए टीम को भेजा गया है. इनमें डॉक्टर भी गए हैं जो देखेंगे कि ये किस तरह की दवाएं हैं और कब की हैं. उनकी एक्सपायरी कब की थी, क्या रीजन था और जैसा भी परिणाम आएगा. जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Azam Khan News: आजम खान दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, दिल का दौरा पड़ने के बाद बिगड़ी तबीयत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget