एक्सप्लोरर

Basti Flood: राहत सामग्री लेकर जा रही नाव पुल से टकराई, डूबने से बाल-बाल बचे विधायक और एसडीएम

Basti Flood: यूपी के बस्ती में राहत सामग्री बांटने जा रहे विधायक अजय सिंह और एसडीएम गुलाब चंद्रा नदी में डूबने से बाल-बाल बच गए. उनकी नाव में छेद हो गया जिसकी वजह से नाव में पानी भरने लगा.

Basti Flood: उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti) में बाढ़ (Flood) से खराब होते हालात के बीच आज एक बड़ा हादसा होते-होते बचा गया. राहत सामग्री बांटने जा रहे स्थानीय विधायक अजय सिंह (Ajay Singh) और एसडीएम गुलाब चंद्रा (SDM Gulab Chandra) नदी में डूबने से बाल-बाल बच गए. उनकी नाव एक पुल से टकरा गई, जिससे उसमें छेद हो गया. इसके बाद ये नाव नदी के हाई वाटर फ्लो की चपेट में आ गई. नाव में छेद होने की वजह से पानी भरने लगा. जिसके बाद किसी तरह से उन्होंने एक टापू पर पहुंचकर अपनी जा बचाई. 

डूबने से बाल-बाल बचे विधायक और एसडीएम

पूर्वांचल में लगातार बाढ़ की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. ये हादसा बाढ़ ग्रस्त गांव महादेउवा से मझाकिता अव्वल जाते समय हुआ. जानकारी के अनुसार विक्रमजोत ब्लाक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में विधायक अजय सिंह राहत सामग्री बांटने के लिए नाव से निकले थे. उनके साथ एडीएम समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे. इसी बीच नाव एक पुल की रेलिंग से टकरा गई, जिससे नाव की पेंदी फट गई. नाव की पेंदी फट जाने से नाव के अंदर पानी भरने लगा. नाव में पानी भरते देख अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जिस नाव में विधायक और एसडीएम बैठे थे उनके साथ ही दो अन्य नाव भी चल रही थीं, जिसके बाद उन दोनों नावों के सहारे सभी को किनारे पर लाया गया और उनकी जान बचाई जा सकी. 

पुल से टकराने के बाद नाव में हुई छेद

हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी वापस लौट आए. विधायक अजय सिंह ने कहा कि सरयू नदी में काली नदी पर बने पुल की रेलिंग से नाव टकरा गई थी. अथाह पानी में हुए इस हादसे में जान बच गई. सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित मझाकिता अव्वल गांव में विधायक अजय सिंह व एडीएम कमलेश कुमार मिश्रा ने बाढ़ पीड़ितों में खाद्यान्न वितरण किया. विधायक ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार काम कर रही है. ग्रामीणों की समस्या को संज्ञान में लेकर काली नदी पर बने पुल के अप्रोच के जल्द निर्माण का ग्रामीणों को आश्वसन दिया. 

ये भी पढ़ें- 

Watch: हरिद्वार में हुआ नेताजी का अस्थि विसर्जन, अखिलेश के साथ डिंपल, शिवपाल समेत ये लोग रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget