एक्सप्लोरर

Banda News: शादी से पहले लगा धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, दोनों 10वीं में करते हैं पढ़ाई

Banda: बांदा में विशेष संप्रदाय पर की शादी से पहले धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है. बता दें कि छात्र और छात्रा दोनों नाबालिग हैं और दोनों 10वीं में पढ़ते हैं.

UP News: यूपी के बांदा में एक ही कक्षा में पढ़ने वाले दो अलग-अलग सम्प्रदाय के छात्र और छात्रा में प्रेम प्रसंग था. छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि विशेष सम्प्रदाय के परिजनों द्वारा छात्र का धर्म परिवर्तन कराकर उसकी शादी कराने का दबाव बनाया जा रहा है. बता दें कि छात्र और छात्रा दोनों नाबालिग हैं और स्कूल में एक साथ पढ़ते हैं. फिलहाल छात्र के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी परिवार के लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दबाव बनाने का लगाया आरोप
दरअसल, पूरा मामला बांदा के नगर कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक गांव के रहने वाले हिन्दू परिवार ने दूसरे संप्रदाय पर अपनी बेटी के साथ विवाह करा कर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि उनका बेटा नाबालिग है और कक्षा 10 में बांदा शहर के एक स्कूल में पड़ता है. उसी के साथ दूसरे संप्रदाय की एक छात्रा भी पढ़ती थी. जिसके साथ उनके बेटे का प्रेम संबंध हो गया. जब यह बात घर वालों को पता चली तो उन्होंने इसका विरोध किया और छात्रा के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें छात्रों को समझाने की बात रखी. 

Kanwar Yatra 2022: कांवड़ यात्रा को लेकर शामली प्रशासन ने किए कड़े इतंजाम, आवारा पशुओं को पकड़ने के निर्देश

चार लाख रुपये का दिया था ऑफर
छात्र के माता पिता का कहना है कि जब उन्होंने यह बात छात्रा की मां से कही तो वह नाराज हो गई और उसने कहा कि तुम्हारे लड़के से ही उनकी लड़की की शादी होगी और हम तुम्हारे बेटे की अपने यहां शादी करके उसका धर्म परिवर्तन कर कर देंगे. लेकिन जब परिजनों ने उनकी इस बात का विरोध किया तो आरोपी महिला ने पहले शादी के बदले उन्हें 4 लाख रुपये देने का ऑफर दिया लेकिन जब इस पर भी छात्र के परिजन राजी नहीं हुए तो उसने दो लोगों को और बुलाकर लड़के के परिजनों के साथ गाली गलौज कर उनको वहां से भगा दिया और धमकी दी कि हम यह शादी जरूर करवाएंगे. जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने अपने पुत्र को दिल्ली में अपने रिश्तेदारों के पास भेज दिया है और छात्रा की मां सहित 3 लोगों के विरुद्ध नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है.

10वीं में हैं छात्र और छात्रा
इस पूरे मामले में सीओ सदर आर के सिंह का कहना है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक समुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा अपने पुत्र का दूसरे समुदाय की लड़की से धर्म परिवर्तन करा कर विवाह करवाने का दबाव बनाने का अभियोग पंजीकृत कराया गया है. उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है. दोनों ही छात्र और छात्रा कक्षा 10 में पढ़ते हैं.

Unnao News: मानसिक विक्षिप्त युवक ने पड़ोस में रहने वाले लड़के के सिर पर दे मारी लाठी, मौके पर ही मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget