एक्सप्लोरर

Unnao News: मानसिक विक्षिप्त युवक ने पड़ोस में रहने वाले लड़के के सिर पर दे मारी लाठी, मौके पर ही मौत

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में एक मानसिक विक्षिप्त युवक ने पड़ोस के एक युवक के सिर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश (UP) के उन्नाव (Unnao) में एक मानसिक विक्षिप्त युवक (Mentally Deranged Boy) ने कथित तौर पर पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर हसनगंज कोतवाली पुलिस (Hasanganj Kotwali Police) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया. पुलिस (Police) ने हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर का है. एक मानसिक विक्षिप्त आरोपी का नाम संजीत बताया जा रहा है  जो अपने मौसी के घर इलाज कराने के लिए आया था. रात के लगभग एक बजे संजीत ने पड़ोस में रहने वाले प्रकाश के सिर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे प्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हसनगंज कोतवाली पुलिस आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें- BSP चीफ मायावती ने अपने रिश्तेदारों पर साधा निशाना, कहा- स्वार्थियों की कमी नहीं, बना लिए कागजी संगठन

उन्नाव पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने यह कहा

मामले को लेकर उन्नाव पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया, ''एक नवयुवक जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है, अपने इलाज के लिए अपने मौसा के यहां आया था. रात में लगभग एक बजे पड़ोस के रहने वाले प्रकाश नाम के युवक को उसने लाठी मार दी. इससे प्रकाश के सिर पर चोट लग गयी और उसकी मौत हो गई. इस संबंध में थाना हसनगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया है और अभियुक्त संजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है.''

यह भी पढ़ें- UP में तीन साल तक BJP प्रदेश अध्यक्ष रहने वाले पांचवे नेता बने स्वतंत्र देव सिंह, इन दिग्गजों के लिस्ट में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget