एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में एंटी रोमियो स्क्वायड एक्टिव, शोहदों से निपटने के लिए महिला पुलिसकर्मियों का दस्ता तैनात

Bareilly News: बरेली में एक बार फिर से मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड को एक्टिव कर दिया गया है. इसके लिए एक सचल दस्ता तैनात किया गया है जो शोहदों पर नजर रखेगा.

Bareilly News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देश पर एक बार फिर से मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड (Anti Romeo Squad) को एक्टिव किया गया है. जिसे देखते हुए बरेली में बुधवार को एडीजी राजकुमार (ADG Rajkumar), आईजी रमित शर्मा और एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने एंटी रोमियो स्क्वॉड में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को एक बार फिर से शोहदों के खिलाफ सख्ती से निपटने के टिप्स दिए. 

बरेली में एंटी रोमियो स्क्वायड एक्टिव
बरेली में नवरात्रि के दौरान मंदिर आने जाने वाली महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए बरेली पुलिस ने सचल दस्ता बनाया है, जो स्कूल, कॉलेज और पार्कों पर तैनात किया गया है. महिलाओं और छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ को रोकने के लिए महिला सिपाहियों का एक सचल दस्ता बनाया गया है जो एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला सुरक्षा दल के रूप में शहर भर में काम करेगा. ये सभी थाना क्षेत्रों में घूम-घूम कर महिला और छात्राओं को जागरूक भी करेगा.

एडीजी राजकुमार ने बताया कि इस अभियान का मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं है. अगर कोई छेड़छाड़ करता है तो इसका मतलब ये नहीं कि उसको सबके सामने शर्मिंदा बल्कि थाने ले जाकर उन बच्चों की काउंसलिंग की जाए और उनके पेरेंट्स को बुलाया जाए.

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सचल दस्ता तैयार
एडीजी राजकुमार ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों का एक सचल दस्ता शहर से लेकर देहात तक एक्टिवेट किया गया है. जो महिला सुरक्षा को लेकर काम करेगा. उन्होंने कहा कि सरकार का आदेश है कि महिला संबंधी अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए. उसी निर्देश के क्रम में आज महिला सिपाहियों के सचल दस्ते को शहर में भेजा गया है. ये सचल दस्ता महिला, लड़कियों की सुरक्षा के लिए काम करेगा जो स्कूल कॉलेज मंदिरों पार्कों पर तैनात किया गया है. 

SP Convention 2022: समाजवादी पार्टी के अधिवेशन को लेकर क्या बोले प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव? जानें

महिलाएं और लड़कियां कर सकेंगी शिकायत
एडीजी ने कहा कि लड़का-लड़की स्वेक्षा से कहीं बैठे हैं तो उन्हें परेशान नहीं करना है. पुलिसकर्मी बॉडी बॉर्न कैमरा जरूर लगाएं. हर स्कूल में एक शिकायत पेटिका रखी जाए जिसमें छात्राएं अपनी परेशानी लिखकर पर्ची डाल सकेगी और सप्ताह में एक बार उसे एंटी रोमियो स्क्वॉड देखेंगे, छात्राओं का नाम सार्वजनिक नही किया जायेगा. सड़क पर किसी से उठक-बैठक न लगवाए, मुर्गा न बनाए. एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं जिसमें एएनएम और सोशल वर्क करने वाली महिलाओं को उस ग्रुप में जोड़ें उससे सहायता मिलेगी. 

एडीजी ने महिला पुलिसकर्मियों से कहा कि सबसे बड़ी समस्या सोशल मीडिया की है. जिसमे महिला पुलिसकर्मी अपनी रील बनाकर डालती है. ऐसा नहीं करना है. पिछले दिनों मुरादाबाद में महिला पुलिसकर्मियों ने ऐसा किया था जिन्हें निलंबित किया गया है. रिल्स बनाकर डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- पीएफआई बैन पर सपा सांसद बर्क बोले- 'PFI की कोई देश विरोधी गतिविधि नहीं देखी, मुसलमानों के साथ खड़ी रहती है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget